सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cooperative society locked... farmers selling wheat at throwaway prices

Maharajganj News: सहकारी समिति पर ताला...औने-पौने दाम पर गेहूं बेच रहे किसान

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Cooperative society locked... farmers selling wheat at throwaway prices
बंद पड़ा गेहूं क्रय केंद्र।
विज्ञापन
गड़ौरा बाजार साधन सहकारी समिति में सुबह 10 बजे बंद था ताला
Trending Videos

निचलौल के ग्राम गड़ौरा बाजार साधन सहकारी समिति और नौतनवां के मंगलापुर में भी समिति में लगा मिला ताला
ठूठीबारी। साधन सहकारी समितियों पर गेहूं की खरीद नहीं होने से क्षेत्र के किसान फसल को औने-पौने दाम पर बिचौलियों को बेचने को मजबूर हैं। सोमवार की सुबह पड़ताल के दौरान निचलौल तहसील क्षेत्र के ग्राम गड़ौरा बाजार साधन सहकारी समिति में सुबह 10 बजे ताला बंद मिला।
सचिव विक्की यादव से फोन पर जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। 11 बजे बेलवा स्थित साधन सहकारी समिति पर बेलवा निवासी पारस यादव गेहूं तौल करा रहे थे। कर्मचारी रामप्यारे यादव ने बताया कि 10 क्विंटल गेहूं तौल हो चुका है। दोपहर एक बजे साधन सहकारी समिति ठूठीबारी गेट का ताला खुला मिला। बगल के लोगों से जानकारी मिली कि ठूठीबारी साधन सहकारी समिति को गेहूं तौल सेंटर नहीं बनाया गया है। दोपहर 2.30 बजे नौतनवां क्षेत्र के साधन सहकारी समिति मंगलापुर में भी समिति में ताला बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति ठूठीबारी व डगरुपुर में खरीद बंद
ठूठीबारी। साधन सहकारी समिति ठूठीबारी और डगरुपुर में गेहूं क्रय केंद्र पिछले ढाई साल से बंद है। सरकारी खरीद ठप होने से ठूठीबारी क्षेत्र के भरवलिया, नौनिया, तुर्कहिया, चटिया, लोहरौली, ठूठीबारी, रामनगर और किशुनपुर तथा नौतनवां क्षेत्र के साधन सहकारी समिति डगरुपुर क्षेत्र के रामगढ़वा, भरगाही, लक्ष्मीपुर, शीशगढ़, डगरुपुर, भगतपुरवा, पिपरहवां, खैरहवां जंगल, दोमुहाने जिगनीहवां सिहाभार, धुमठवां, रूदलापुर, नौड़िहवा आदि गांव के किसान मजबूरी में अपनी उपज बिचौलियों को औने-पौने दाम पर बेच रहे हैं।

समर्थन मूल्य 2,585 रुपये प्रति क्विंटल घोषित है लेकिन बिचौलिए 2,200–2,250 रुपये में गेहूं खरीद रहे हैं। यानी किसानों को प्रति क्विंटल 300-400 रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। साधन सहकारी समिति डगरुपुर अंतर्गत किसान राजाराम यादव, विभूति यादव, फूलबदन मौर्या, राजाराम गुप्ता, दीनानाथ, अनिल यादव, दुर्गाशंकर तिवारी, धनंजय त्रिपाठी आदि किसानों ने प्रशासन से क्रय केंद्र चालू कराने की मांग की है ताकि उपज का उचित मूल्य मिल सके। डगरुपुर समिति अध्यक्ष रविन्द्र तिवारी ने बताया कि विभाग द्वारा सचिव की कमी से समिति में रख-रखाव का हवाला देकर क्रय केंद्र बंद किया गया है। संवाद

क्रय केंद्रों पर खरीद की गति धीमी, किसानों में नहीं दिख रहा उत्साह
फोटो....
- गेहूं क्रय केंद्रों पर पसरा सन्नाटा, कुछ किसान ही तौल के लिए पहुंचे
- ज्यादातर केंद्रों पर बोरों का अभाव, फरेंदा क्षेत्र के सहकारी संघ लेजार महदेवा पर सोमवार को केवल दो किसान पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। क्षेत्र के गेहूं क्रय केंद्रों पर फसल की बिक्री को लेकर किसानों की उदासीनता दिख रही है। कई केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। बेहद कम किसान अनाज लेकर केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।
फरेंदा क्षेत्र के सहकारी संघ लेजार महदेवा पर दिन में 2:20 बजे पिपरौली निवासी जनार्दन चौधरी अपना अनाज को लेकर पहुंचे। तौल करने वाले मजदूर इलेक्ट्रानिक कांटा से तौल कर रहे थे। केंद्र पर कोई अन्य किसान नहीं दिखा। किसानों के लिए सुविधाएं उपलब्ध थीं। केंद्र प्रभारी अशाेक नंदन पाठक ने बताया कि सुबह एक अन्य किसान गजाधर प्रसाद का गेहूं 48 क्विंटल तौल हुआ है। बोरे की मात्रा कम है। आज किसी तरह से तौल हो जाएगा। बोरे की डिमांड की गई है, उम्मीद है कि जल्द ही उपलब्ध हो जाएंगे।
सहकारी समिति उदितपुर में कोई किसान नहीं मिला। केंद्र पर प्रभारी संजय कुमार अपने कक्ष में बैठ कर किसानों का इंतजार में रहे थे। उन्होंने बताया कि अभी तक 500 बोरी गेहूं की खरीद हो चुकी है। बोरे की डिमांड की गई है। किसान अभी रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। केंद्र पर कम किसान आ रहे हैं। कटाई पूरी होने के बाद खरीद बढ़ने की उम्मीद है।
सहकारी संघ आनंदनगर में डड़वार बुजुर्ग के हृदयनरायन पांडेय का गेहूं तौल कराने आए थे। मजदूर गेहूं की तौल में जुटे हुए थे। केंद्र प्रभारी राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि गेहूं की खरीद की जा रही है। 250 बोरे का तौल हो चुका है। अब बोरा लगभग समाप्त हो गया है। डिमांड की गई है। फार्मर रजिस्ट्री करवाकर किसान केंद्र पर पहुंच रहे हैं। सर्वर की रफ्तार धीमी होने के कारण किसानों की रूचि भी कम दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed