सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   High-tension power supply from broken poles, risk of accident

Maharajganj News: टूटे खंभों से हो रही हाईटेंशन बिजली की आपूर्ति, दुर्घटना की आशंका

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
High-tension power supply from broken poles, risk of accident
गजरही रेलवे क्रासिंग 35 सी के निकट हाई टेंशन 33 केवीए का टूटा हुआ लोहे का विद्युत पोल । 
विज्ञापन
अड्डा बाजार। क्षेत्र के गजरही रेलवे ढाला गेट 35 सी के निकट लोहे का बिजली का खंभा टूटकर तार के भरोसे तिरछा होकर झूल रहा है। इसी के सहारे संपतिहां ट्रांसमिशन से अड्डा बाजार तक 33 केवीए हाईटेंशन की बिजली की आपूर्ति की जा रही है। जानकारी के बावजूद संबंधित अधिकारी मामले को नजरअंदाज कर रहे हैं। इस लापरवाही पर क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है।
Trending Videos


गजरही के अरुण कुमार सिंह, बरवां खुर्द के विनय कुमार सिंह, मुड़ेहरा बाजार के केशव, गजरहा के हरी लाल यादव और किशुनदेव शर्मा ने बताया कि गोरखपुर-नौतनवा रेल खंड पर रेलवे के समानांतर रेलवे विभाग की अंतिम सीमा पर हाईटेंशन के खंबे लगे हैं। इसी से नौतनवा और अड्डा बाजार हाइडिल की बिजली आपूर्ति होती है। नईकोट रेलवे स्टेशन और नौतनवा के बीच हाईटेंशन बिजली के दो खंभे टूटे पड़े हैं। आंधी, तूफान, बरसात में खंभों के गिरने की आशंका है। तब इसका खामियाजा क्षेत्र वासियों को भुगतना पड़ेगा। क्षेत्रवासियों ने टूटे खंभे जल्द बदलने की मांग की है। इस संबंध में अवर अभियंता शशिकांत वर्मा ने बताया कि सिर्फ गेहूं कटने का इंतजार था ताकि किसानों का नुकसान ना हो। अब बहुत जल्द नए खंभे लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed