सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Critical Corridor Team conducts investigation campaign

Maharajganj News: क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने चलाया जांच अभियान

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Critical Corridor Team conducts investigation campaign
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत परतावल-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर बुधवार को यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान यातायात पुलिस और क्रिटिकल कॉरिडोर टीम के प्रभारी एवं सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया गया।
Trending Videos




एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि अभियान के दौरान आधुनिक उपकरणों जैसे स्पीड रडार, ब्रिथ एनालाइजर और डेसीबल मीटर का उपयोग करते हुए वाहन चालकों की जांच की गई। विशेष रूप से तीन प्रमुख उल्लंघनों पर फोकस रहा निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन, शराब पीकर वाहन चलाना तथा अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण । इनके अलावा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन




अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाना तथा आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाना है। पुलिस ने पाया कि कई चालक गति सीमा से अधिक तेजी से वाहन चला रहे थे, जबकि कुछ ने शराब के नशे में ड्राइविंग की थी। ध्वनि प्रदूषण के मामले भी सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed