फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dog that bit 23 people found dead; panic over infection risk.

Maharajganj News: मृत मिला 23 लोगों को काट चुका कुत्ता, संक्रमण के खतरे से हड़कंप

Thu, 13 Aug 2026 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Dog that bit 23 people found dead; panic over infection risk.
नौ अगस्त को रात आठ बजे मेले में कुत्ते ने 17 लोगों को काटकर किया था घायल, देर रात तीन पुलिसकर्मियों को भी बनाया था निशाना
विज्ञापन

कुत्ते के शिकार पांच लोगों की हालत थी गंभीर, बुधवार को मृत मिला कुत्ता, नगर पंचायत प्रशासन ने बिना पोस्टमार्टम दफनाया
परतावल (महराजगंज)। परतावल क्षेत्र में 22 लोगों को बीते रविवार से सोमवार के बीच जिस कुत्ते ने काटा था, वह बुधवार को मृत मिला। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह भी उसने कस्बे में एक लड़की को काट लिया था। हमलावर होने के चार दिन के भीतर कुत्ते की मौत के बाद रेबीज के संक्रमण के खतरे की आशंका से पीड़ित सहमे हुए हैं।

कस्बे में चल रहे मेले में रविवार की रात एक कुत्ते ने 17 लोगों को काट लिया था। मेला परिसर में अफरा-तफरी की सूचना पर पहुंचे परतावल चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को भी कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया था। इससे कस्बे में सनसनी फैल गई थी। सोमवार को कस्बे में भी दो लोगों को कुत्ते ने काट लिया था। बुधवार की सुबह कुत्ता बाजार में मृत मिला।
विज्ञापन

चिकित्सकों की माने तो अगर काटने के सात दिन के अंदर कुत्ते की मौत होती है तो वह निश्चित रूप से रैबीज संक्रमण का शिकार रहा होगा। ज्यादा आशंका है कि इसी से वह पागल होकर मरा होगा। ऐसे में जिन्हें कुत्ते ने काटा है उन्हें हर हाल में रैबीज टीकाकरण कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सताने लगा रैबीज संक्रमण का खौफ
जिन लोगों को कुत्ता काटा है उन्हें कुत्ते की मौत के बाद रैबीज संक्रमण का डर सताने लगा है। बेलवा निवासी मोनू पटेल ने बताया कि कुत्ते की मौत के बाद एंटी रैबीज वैक्सीन तो लगवा लिया था। लेकिन कुत्ते की मौत के बाद अब उसके पागल होने की आशंका गहरा गई है। अब बृहस्पतिवार को डॉक्टर के पास सलाह लेकर आगे का इलाज शुरू कराना होगा। वहीं बनकटिया निवासी सुनील चौधरी ने बताया कि कुत्ते की मौत की जानकारी होने पर बहुत ही डर लग रहा है। अब समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें और क्या न करें।

काटने के चार दिन में मौत तो कुत्ते के पागल होने की आशंका
वहीं सीएचसी परतावल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. प्रमोद यादव ने बताया कि अगर काटने के चौथे दिन कुत्ते की मौत हुई है तो निश्चित रूप से पागल हो गया होगा और उसकी मौत रैबीज से हुई होगी। उसका पोस्टमार्टम कराया जाना चाहिए था। ऐसे में जिन लोगों को कुत्ता काटा या फिर चाटा होगा, उन्हें हर हाल में एंटी रैबीज का टीका लगवाना होगा। इसमें लापरवाही नहीं करना चाहिए।
वर्जन
मृत मिले कुत्ते का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका है। लेकिन उसे आबादी से दूर लेजाकर दफना दिया गया है। मृत कुत्ते को पागल होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में जिन लोगों को कुत्ते ने काटा या चाटा होगा, उन्हें एंटी रैबीज वैक्सीन के लिए जागरूक किया जाएगा।

- अवनीश यादव, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत परतावल
वर्जन
जिन लोगों को कुत्ते ने काटा है उन्हें उसे एआरवी व एआरएस का पहला डोज लगा दिया गया है। आगे जिनको टीका लगाने की जरूरत होगी, उनके लिए सीएचसी परतावल में पर्याप्त संख्या में टीका उपलब्ध है। जररूत पड़ने पर सदर अस्पताल से टीका लगवाया जाएगा।
-डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी, सीएमओ महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed