सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Eighth-grade student Ananya became District Magistrate for a day.

Maharajganj News: एक दिन के लिए डीएम बनी आठवीं की छात्रा अनन्या

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Eighth-grade student Ananya became District Magistrate for a day.
संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद सुनती एक का डीएम बनी अनन्या दुबे।
विज्ञापन
जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनीं शिकायतें
Trending Videos

संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 130 शिकायतें आईं, 12 का मौके पर ही किया गया निस्तारण
निचलौल। क्षेत्र के कस्तूरबा बालिका विद्यालय गड़ौरा में की कक्षा आठवीं की छात्रा अनन्या दुबे सोमवार को एक दिन की जिलाधिकारी बनीं। मिशन शक्ति के तहत उन्होंने तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बतौर डीएम शिकायतों की सुनवाई की और उसके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इन यादों को अविस्मरणीय बनाने के लिए अनन्या ने डीएम के रूप में कई जिम्मेदारों को निर्देश दिए।
नवरात्र में महिला सशक्तीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अनन्या दुबे को डीएम बनने का मौका मिला। पिपराकाजी निवासी राकेश शर्मा की पुत्री पल्लवी संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम बद्रीनाथ सिंह और एसपी अशोक कुमार मीणा के बीच की कुर्सी पर आसीन हुईं। संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गहनता से सुना। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने छात्रा को कामकाज के बारे में समझाया और अधिकारियों को बुलाकर समाधान के निर्देश दिए। जिलाधिकारी बनकर आह्लादित अनन्या ने कहा कि डीएम बनना उसका सपना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज एक दिन के लिए ही इस पद पर आसीन होकर काफी अच्छा लगा। यह पता चला कि डीएम के पास कितने काम और चुनौतियां होती हैं। अपने लक्ष्य को पाने के प्रति मेरा संकल्प मजबूत हुआ है। वही इस दौरान डीएम संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि बेटियों को सशक्त बनाने और प्रोत्साहित करने के लिए यह कार्यक्रम किया गया है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा भी मौजूद रहे।
एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में विकास, राजस्व और पुलिस से कुल 130 शिकायतें आई थीं। इनमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि अन्य बचे शिकायतों को जल्द निस्तारण करने के लिए संबंधित जिम्मेदारों को मौके पर पहुंच निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया है।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह, तहसीलदार अमित कुमार सिंह, अखिलेश कुमार वर्मा, शमा सिंह, इंद्रभान सिंह, पंकज सिंह, उमेश चंद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed