फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Every supervisor must supervise at least three sessions.

Maharajganj News: हर पर्यवेक्षक कम से कम तीन सत्रों का पर्यवेक्षण अवश्य करें

Fri, 24 Jul 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Every supervisor must supervise at least three sessions.
लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश
विज्ञापन

छाया सत्रों के संचालन को लेकर पर्यवेक्षकों को दिए जरूरी निर्देश
महराजगंज। सदर सीएचसी के सभागार में बृहस्पतिवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह की अध्यक्षता में छाया एकीकृत ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस सत्रों के संचालन को लेकर पर्यवेक्षकों की बैठक की गई। बैठक में सदर ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न सत्र स्थलों के लिए पर्यवेक्षकों का आवंटन कर उन्हें जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।

डॉ. केपी सिंह ने कहा कि प्रत्येक बुधवार और शनिवार को आयोजित होने वाले सत्रों के दौरान हर पर्यवेक्षक कम से कम तीन सत्रों का पर्यवेक्षण अवश्य करें। निरीक्षण के दौरान यदि किसी प्रकार की कमी या अनियमितता मिले तो उसका मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कराया जाए।
विज्ञापन


स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने पर्यवेक्षकों को सत्रों के निरीक्षण के महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पर्यवेक्षक कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति, सत्र स्थल पर बैनर की उपलब्धता, मांग के अनुरूप वैक्सीन की उपलब्धता, आवश्यक लॉजिस्टिक, अद्यतन ड्यू लिस्ट, अभिलेखों का रखरखाव तथा अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र का माइक्रोप्लान अपडेट कर दिया गया है। नया माइक्रोप्लान संबंधित एएनएम एवं पर्यवेक्षकों को उपलब्ध कराया जाएगा और अब सभी स्वास्थ्य कार्यक्रम इसी अद्यतन माइक्रोप्लान के अनुसार संचालित किए जाएंगे। बैठक में एलएचवी रागिनी चौधरी, फुलवासी देवी, मीरा मौर्य, आफताब आलम, दीपक चौरसिया, आशुतोष द्विवेदी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed