{"_id":"6a627e9a9d08425cb8038323","slug":"narad-rao-appointed-bsp-district-president-party-workers-welcomed-him-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-181866-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बसपा के जिलाध्यक्ष बने नारद राव, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बसपा के जिलाध्यक्ष बने नारद राव, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यकर्ताओं ने नए जिलाध्यक्ष का किया स्वागत
महराजगंज। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर नारद कुमार राव को एक बार फिर जनपद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर बृहस्पतिवार को शहर के एक मैरिज हॉल में कार्यकर्ताओं ने बैठक कर उनका स्वागत किया।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने नारद कुमार राव को बधाई देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में बसपा को मजबूत स्थिति में लाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। साथ ही मायावती को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ संगठन को और सशक्त करने का आह्वान किया गया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नारद कुमार राव ने कहा कि संगठन का विस्तार, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना और पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। बैठक में लालजी पांडेय, ओमप्रकाश पासवान, तबारक हुसैन, मानवेन्द्र निषाद, एडवोकेट अशोक प्रताप निषाद, वीरेंद्र कुमार, डॉ. राहुल कुमार, सूरज नायक व अन्य मौजूद रहे।