सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Farmers will get payment within 48 hours

Maharajganj News: 48 घंटे के भीतर किसानों को मिलेगा भुगतान

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Farmers will get payment within 48 hours
विज्ञापन
गेहूं खरीद के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
Trending Videos

जिलाधिकारी बोले, 48 घंटे भीतर किसानों की उपज का करें भुगतान
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजनांतर्गत गेहूं खरीद के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद के लिए प्राथमिक तैयारी समय से पूरा कर लें। समस्त क्रय केंद्र प्रभारी निर्धारित समय से अपने केंद्र पर उपस्थित रहें।
जिलाधिकारी ने कहा कि क्रय केंद्रों पर गेहूं विक्रय के लिए आने वाले किसानों के बैठने के लिए छायादार स्थल, स्वच्छ व शीतल पेयजल इत्यादि की समुचित व्यवस्था की जाए। यदि केंद्रों पर किसानों की अत्यधिक आवक होती है तो उसके दृष्टिगत केंद्र पर टोकन निर्गत किया जाए। किसानों को उनकी उपज के विक्रय के 48 घंटे के भीतर उनका भुगतान सुनिश्चित कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्र पर महिला/दिव्यांग/वृद्ध किसानों के आने पर उन्हें तौल में वरीयता दी जाए। किसानों से उतराई धराई के मद में निर्धारित शुल्क 20 प्रति क्विंटल ही लिया जाए। इससे अधिक शुल्क लेने की शिकायत मिलने अथवा केंद्र प्रभारी द्वारा किसी प्रकार की अनियमितता की शिकायत पाये जाने पर दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
जिलाधिकारी ने किसान बंधुओं से अपील की कि किसान बंधु खाद्य तथा रसद विभाग के पोर्टल https://fcs.up.gov.in अथवा यूपी किसान मित्र एप के माध्यम से गेहूं विक्रय के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के समय किसान द्वारा अपने गेहूं के बोए गए रकबे का विवरण पोर्टल पर दर्ज करना होगा तथा सक्रिय मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी द्वारा अपना पंजीकरण लॉक करना होगा। समस्त कृषक बंधु अपनी उपज के समर्थन मूल्य का तत्काल भुगतान प्राप्त करने के लिए अपने बैंक खाते को आधार से लिंक एवं एनपीसीआई से मैपिंग कराना न भूलें।
गेंहू का समर्थन मूल्य 2,585 रुपये प्रति क्विंटल
इससे पूर्व जिला खाद्य विपणन अधिकारी, महराजगंज ने बताया कि आगामी रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए शासन की ओर से गेहूं खरीद का समर्थन मूल्य 2585 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो गतवर्ष से 160 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है। किसानों से गेहूं खरीद के लिए जनपद महराजगंज में खाद्य विभाग के 30, पीसीएफ के 49, पीसीयू के 42, यूपीएसएस के 15, एनसीसीएफ के 03, मंडी समिति के 01 व भारतीय खाद्य निगम के 02 कुल 142 गेहूं क्रय केंद्र अनुमोदित कराए गए हैं, जिसमें से 20 गेहूं क्रय केंद्र मोबाइल के रूप में कार्य करेंगे।
कार्यशाला में, अपर जिलाधिकारी (वि/रा)/जिला खरीद अधिकारी, महराजगंज, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता, जिला प्रबंधक, पीसीएफ, पीसीयू व यूपीएसएस, नोडल/ जिला प्रभारी, मंडी समिति, वरिष्ठ निरीक्षक, बांट व माप विज्ञान, समस्त मंडी सचिव, समस्त क्षेत्रीय विपणन अधिकारी/ विपणन निरीक्षक (खाद्य विभाग) तथा समस्त गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed