सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fireworks set house on fire, wedding items burnt to ashes

Maharajganj News: पटाखे से घर में लगी आग, शादी का सामान राख

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Fireworks set house on fire, wedding items burnt to ashes
जग्गू निषाद की झोपड़ी जलने के बाद जला पड़ा सामान।
विज्ञापन
नरकटहां के रजही टोला में बच्चे फोड़ रहे थे पटाखा
Trending Videos

महराजगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरकटहां के रजही टोला निवासी जग्गू निषाद के घर में मंगलवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे पटाखे से आग लग गई। इससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित के घर आठ मई को लड़की की शादी है। धीरे-धीरे इकट्ठा कर रखा शादी का सारा सामान भी राख हो गया।
जग्गू के अनुसार, बगल के घर के बच्चे पटाका फोड़ रहे थे। पटाके से ही झोपड़ी में आग लग गई, जिससे घर में रखा दहेज के सामान सहित अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। जग्गू निषाद के दो पुत्र व दो पुत्री हैं। दोनों पुत्रों व बड़ी पुत्री की शादी हो चुकी है। छोटी पुत्री की शादी आठ मई को निर्धारित है। जग्गू राजमिस्त्री हैं और पुत्र बाहर कमाते हैं। गरीब परिवार होने के कारण शादी का सारा सामान धीरे-धीरे खरीदकर अपनी झोपड़ी में रखा था। इस संबंध में हल्का लेखपाल रिषभ दूबे ने बताया कि मामला संज्ञान में है। रिपोर्ट भेजकर उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed