{"_id":"697687b194bbd8650c0cb710","slug":"fulmanhaan-and-maharajganj-teams-will-clash-in-football-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-170180-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फुटबॉल में फुलमनहां व महराजगंज की टीमें भिड़ेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फुटबॉल में फुलमनहां व महराजगंज की टीमें भिड़ेंगी
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। रामनाथ उमाशंकर इंटर कॉलेज फुलमनहा के खेल मैदान पर धनेश श्रीवास्तव मेमोरियल राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन तीन मुकाबले खेले गए। फुलमनहा और महराजगंज की टीमों ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है।
प्रतियोगिता के तीसरे दिन के मैच का शुभारंभ पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी ने किया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला भैया फरेंदा और बलरामपुर की टीमों के बीच खेला गया। भैया फरेंदा की टीम ने शुरू से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए बलरामपुर को 2-0 से पराजित किया। दूसरा मुकाबला महराजगंज और बलरामपुर के बीच हुआ, दोनों टीमों ने कड़ा संघर्ष किया। निर्धारित समय तक यह मैच 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। अंक तालिका में पांच अंक प्राप्त करने के कारण महराजगंज की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया।
तीसरा और निर्णायक मुकाबला फुलमनहा और भैया फरेंदा के बीच खेला गया। यह मैच बेहद रोमांचक रहा। गोल एवरेज के आधार पर फुलमनहा को तीन अंक मिले। इससे टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। रहमतुल्लाह रेफरी की भूमिका में रहे। शुभारंभ के दौरान नौतनवां के पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी, पूर्व मंत्री श्याम नारायण तिवारी, समाजवादी पार्टी के नेता दिलीप चौधरी,अमित पासवाल,धर्मेद्र व पाले प्रधान आदि मौजूद रहे।
Trending Videos