सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Government schemes have brought positive changes in the lives of the poor, farmers, women and youth.

Maharajganj News: सरकारी योजनाओं से गरीब, किसान, महिला और युवाओं के जीवन में आया सकारात्मक परिवर्तन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Government schemes have brought positive changes in the lives of the poor, farmers, women and youth.
विज्ञापन
दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ
Trending Videos

प्रशिक्षण सत्र में विधायक ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
महाराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के शिकारपुर मंडल एवं घुघली मंडल के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन घुघली के बेलवा टीकर स्थित प्रभावती देवी महाविद्यालय में किया जा रहा है।
घुघली मंडल के प्रशिक्षण सत्र में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने सरकार की उपलब्धियां से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए विधायक ने कहा कि इन योजनाओं ने गरीब, किसान, महिला और युवाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं और आमजन को योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकारपुर मंडल के सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्रवाद, अंत्योदय और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर आधारित वैचारिक आंदोलन है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद को पार्टी की आत्मा बताते हुए जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से इसे अपने आचरण में उतारने का आग्रह किया। इस दौरान अधिक संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed