सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The new session will be welcomed by applying tilak and feeding kheer to the children.

Maharajganj News: तिलक लगाकर, खीर खिलाकर नए सत्र में होगा नौनिहालों का स्वागत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
The new session will be welcomed by applying tilak and feeding kheer to the children.
विज्ञापन
बुधवार से शुरू होगा परिषदीय स्कूलों का सत्र
Trending Videos

शिक्षा महानिदेशक का आदेश स्कूलों में तैयारी
शिक्षा का तिलक लगाकर होगा नौनिहालों का स्वागत
महराजगंज। परिषदीय स्कूलों का नया शिक्षा सत्र 2026-27 पहली अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। बुधवार को शुरू हो रहे नए सत्र के पहले दिन स्कूल में बच्चों का स्वागत हल्दी-चंदन का तिलक लगाकर किया जाएगा। साथ ही साथ स्कूल एमडीएम में इस दिन मुंह मीठा करने के लिए हलवा या खीर पकाई जाएगी।
शिक्षा महानिदेशक की तरफ से प्राप्त निर्देश के क्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इसके निर्देश सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक व कंपोजिट स्कूल प्रधानाध्यापकों को दिए हैं। प्रत्येक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इसके निगरानी का दायित्व खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंपा या है। खंड शिक्षा अधिकारी इसी दिन शाम पांच बजे तक अपने क्षेत्र के स्कूलों में आयोजनों के पुष्टि की रिपोर्ट बीएसए कार्यालय भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में कुल 1500 से अधिक स्कूलों में लगभग दो लाख विद्यार्थी समाप्त हो रहे शिक्षा सत्र 2025-26 में नामांकित हैं। इनकी वार्षिक परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं और परिणाम 31 मार्च को जारी किया जाएगा। इसके ठीक दूसरे दिन से नया सत्र आरंभ हो जाएगा। नए सत्र में नामांकन बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान का आगाज रैली व अन्य प्रारूपों के साथ शुरू होगा। एक तारीख से 15 अप्रैल तक अधिक से अधिक नामांकन ही विभाग का लक्ष्य होगा।
विद्यार्थियों के लिए नए सत्र का पहला दिन खास बनाने का निर्देश शिक्षा महानिदेशक ने जारी करते हुए जिले में 5 लाख रुपये खर्च की लिमिट तय की है। बुधवार को नया सत्र शुरू होने के पहले स्कूल की सफाई, साज-सज्जा बेहतर करने के लिए कहा गया है। साथ ही बच्चों का स्वागत स्कूल में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व प्रधानाध्यापक करेंगे। प्रधान या सभासद को आमंत्रित करने के लिए सभी परिषदीय स्कूलों को निर्देश है। प्रत्येक स्कूल में कार्यक्रम की पुष्टि के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है जो बीआरसी स्तर के स्कूलों में स्वयं भी इस आयोजन में शामिल होंगे और बीआरसी स्तरीय कार्यक्रम की फोटो भी प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करेंगे।
वर्जन
सत्र का पहला दिन परिषदीय स्कूलों में उत्सव के रूप में मनाने का निर्देश है। सभी को इसके लिए सूचित करते हुए अनुपालन के निर्देश दिए गए हैं।
-रिद्धि पांडेय, बीएसए, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed