{"_id":"69c9951e89071282e00a9eca","slug":"patients-suffering-from-cold-cough-and-fever-were-treated-at-the-health-fair-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-174313-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आरोग्य मेले में सर्दी जुकाम व बुखार के मरीज का किया गया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आरोग्य मेले में सर्दी जुकाम व बुखार के मरीज का किया गया उपचार
विज्ञापन
आरोग्य मेला में जांच करते चिकित्सक सीबी पांडेय।
विज्ञापन
एसीएमओ अनिल बरनवाल ने निरीक्षण कर दिए जरूरी निर्देश
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी अनिल बरनवाल ने किया आरोग्य मेला का निरीक्षण
फरेंदा। रविवार को जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में सर्दी-जुकाम व खांसी के मरीजों की संख्या अधिक देखी गई। बदलते मौसम के कारण मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। फरेंदा क्षेत्र में कुल 104 मरीज पहुंचे। आरोग्य मेले में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी अनिल बरनवाल ने निरीक्षण कर मरीजों को बेहतर सुविधा देने की बात कही।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोक विद्या पीठ नगर में कुल 30 मरीज पहुंचे। इनमें सबसे अधिक खांसी व बुखार के मरीज रहे। सभी मरीजों को फार्मासिस्ट अरून चतुर्वेदी ने दवा वितरित की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेजार महदेवा में कुल 43 मरीज पहुंचे। अधिकांश मरीज बुखार, सर्दी व जुकाम के रहे। एक मरीज ब्लड प्रेशर के पहुंचे। जहां फार्मासिस्ट महेंद्र सिंह ने जांच के बाद दवा दिया गया। महदेवा दूबे में चिकित्सक सीबी पांडेय ने मरीजों का इलाज किया। उन्होंने बताया कि आरोग्य मेले में अधिकांश मरीज सर्दी जुकाम व बुखार के पहुंचे। सभी को दवा देकर परहेज के बारे में बताया गया। कुल 30 मरीज पहुंचे थे। जिनमें 5 वर्षीय वाशु को तेज बुखार की दिक्कत रही। राजेंद्र को शुगर की समस्या रही। उनका जांच के बाद दवा दिया गया। इस दौरान किरन, श्रषिकेश गुप्ता व आनंद सिंह आदि रहे।
नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार, नगर स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसमें बुखार, खांसी, जुकाम, गर्भवती, गैस, दर्द समेत अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीज पहुंचे। चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन शुक्ला ने बताया कि संगीता देवी शरीर में दर्द एवं जकिरुन्निशा बुखार से पीड़ित थीं, सहित अन्य बीमारी से पीड़ित रोगी आए थे। मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें संबंधित दवाइयां दी गईं। इस दौरान डॉ. विपिन शुक्ला, फार्मासिस्ट सुरेंद्र द्विवेदी, एलटी सेराज अहमद, स्टाफ नर्स निशा, वार्ड बॉय दिलीप पांडेय मौजूद रहे।
सिसवा प्रतिनिधि के अनुसार,
सिसवा पीएचसी में डॉ. राधेश्याम ने मरीजों की जांच की। पीएचसी में 51 मरीजों की जांच की गई। इसमें 38 सर्दी जुकाम बुखार के मरीज थे। 12 मरीज सिर दर्द शरीर दर्द व पेट दर्द से पीड़ित पहुंचे थे।
वर्जन
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1550 मरीजों की जांच की गई। इनमें 749 महिलाएं, 679 पुरुष व 122 बच्चों शामिल रहे। मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गईं।
- केपी सिंह, डिप्टी सीएमओ
Trending Videos