सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Important in making campaign workers organized, aware and efficient

Maharajganj News: अभियान कार्यकर्ताओं को संगठित, जागरूक व कुशल बनाने में महत्वपूर्ण

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Important in making campaign workers organized, aware and efficient
विज्ञापन
पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कार्यशाला का हुआ समापन
Trending Videos

फरेंदा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में किया गया। कार्यशाला में बृजमनगंज, धानी व कोल्हुई के कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई।
रविवार को समापन सत्र के दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका, सेवा, समर्पण व राष्ट्र निर्माण के मूल मंत्रों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण के समापन के दौरान पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि अभियान कार्यकर्ताओं को संगठित, जागरूक व कुशल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं की कार्य क्षमता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें संगठन की कार्यप्रणाली, नेतृत्व क्षमता का विकास व समाज सेवा के उद्देश्य को प्रमुखता से बताया गया। कार्यशाला में आकाश गुप्ता, अरूण शुक्ला, विवेका पांडेय ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान हरिश्चंद सोनकर, मधुर सिंह, शैलेष पांडेय, राहुल सिंह, अरूण राय, योगेंद्र यादव, राकेश जायसवाल, उदयराज यादव, प्रदीप पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed