{"_id":"69d810e442089712410623a3","slug":"medical-kits-should-be-provided-for-pilgrims-going-on-somnath-yatra-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-175075-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सोमनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए हो मेडिकल किट की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सोमनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए हो मेडिकल किट की व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक
महराजगंज। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय में बैठक हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि तीर्थयात्रियों का चयन पूर्ण कर उनको यात्रा में बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत करा दें। उन्होंने सोमनाथ यात्रा पर जाने वाले दल में चिकित्सा वर्ग के एक महिला या पुरुष कर्मी को शामिल करने की बात कही। सभी यात्रियों के लिए मेडिकल किट की व्यवस्था की जाए। जिलाधिकारी ने जिले में आयोजन के लिए ग्राम, ब्लॉक, तहसील व जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलास्तरीय कार्यक्रम के लिए जिला सूचना अधिकारी को, तहसील स्तरीय कार्यक्रम के लिए तहसीलदार को नोडल और अधिशासी अधिकारी को सहनोडल, विकास खंड स्तर पर बीडीओ को नोडल और एडीओ (पं) को सहनोडल जबकि ग्राम स्तर पर ग्राम प्रधान को नोडल और ग्राम सचिव को सह नोडल बनाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि उच्च और प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं में सोमनाथ के इतिहास, उसके निर्माण, वास्तु आदि पर चित्रकला प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता आदि आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत जनपद से विभिन्न लाभार्थी वर्ग के 10 तीर्थयात्री 18 अप्रैल को नोडल अधिकारी के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचेंगे। 19 अप्रैल को प्रदेश स्तर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के उपरांत सभी यात्री सोमनाथ के लिए प्रस्थान करेंगे। सोमनाथ में तीर्थयात्री सोमनाथ कॉम्प्लेक्स दर्शन, साउंड एंड लाइट शो, भजन संध्या आदि में प्रतिभाग करेंगे।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, डीआईओएस पीके शर्मा, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिला पंचायतराज अधिकारी श्रेया मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऋद्धि पांडेय मौजूद रहे।
Trending Videos