सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Meritorious students of PM Shri School Rampur Mir Composite School honored

Maharajganj News: पीएमश्री स्कूल रामपुर मीर कंपोजिट विद्यालय के मेधावी बच्चे सम्मानित

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students of PM Shri School Rampur Mir Composite School honored
विज्ञापन
सिंदुरिया। क्षेत्र के रामपुरमीर में बृहस्पतिवार को पीएम श्री विद्यालय कंपोजिट विद्यालय में वार्षिकोत्सव व अंक पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी मिठौरा आनंद कुमार मिश्रा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष विद्यासागर पटेल और अटेवा के जिलाध्यक्ष टीपी सिंह एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मिठौरा ब्लॉक अध्यक्ष अभय कुमार दुबे रहे।
Trending Videos

कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य अतिथि का स्वागत अंग वस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर किया गया। माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम में माताओं के उत्साहवर्धन के लिए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने माताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद वर्ष 2025-26 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रथम तीन छात्र-छात्राओं को अंक पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी आनंद कुमार मिश्र ने कहा कि मिठौरा ब्लॉक में चयनित दो पीएमश्री विद्यालयों में पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर मीर का भी चयन किया गया है। इस अवसर पर मिठौरा ब्लॉक के एकेडमिक रिसोर्स पर्सन राम भवन गुप्त, शैलेंद्र नायक, शिक्षक संकुल राकेश गुप्त मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed