सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   On the fourth day, devotees gathered to worship the form of Mother Kushmanda.

Maharajganj News: चौथे दिन मां कुष्मांडा रूप की अराधना के लिए उमड़े भक्त

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
On the fourth day, devotees gathered to worship the form of Mother Kushmanda.
विज्ञापन
मां के विभिन्न रूपों की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की
Trending Videos

फरेंदा। चैत्र रामनवमी के चौथे दिन जिले के देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ लग रही है। श्रद्धालु मंदिरों में पहुंच कर मां कुष्मांडा की अराधना कर सुख समृद्धि की कामना की। मंदिरों में सुबह चार बजे से ही भक्तों की लंबी कतार लग रही है। मंदिरों में मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है।
फरेंदा क्षेत्र का प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां लेहड़ा देवी मंदिर, नगर की दुर्गा मंदिर, नौतनवां की मां बनैलिया देवी, सोनाड़ी देवी, कुड़िया देवी मंदिर, बोकड़ा देवी सहित अन्य देवी मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच कर दर्शन कर रहे हैं। लेहड़ा दुर्गा मंदिर पर आरती, कीर्तन के कराने के लिए भी भक्त पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। परिसर में भारी वाहनों पर पूरी तरह से रोक लगाया गया है। लेहड़ा मंदिर के पुजारी संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि भक्तों की सुरक्षा को लेकर पुलिस के साथ मंदिर प्रशासन भी लगा हुआ है। मंदिर के कपाट पूरी रात खुले हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed