{"_id":"69cc387f16b92287630ac5f9","slug":"protest-against-the-arrest-of-rakesh-tikait-demand-for-his-release-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-174435-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: राकेश टिकैत की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन, रिहाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: राकेश टिकैत की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन, रिहाई की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
महराजगंज। भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की उड़ीसा में हुई गिरफ्तारी का विरोध किया। भाकियू जनपद इकाई के कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी देते हुए केंद्र सरकार से मांग की कि टिकैत और उनके साथ गिरफ्तार 15 अन्य किसान नेताओं को तत्काल बिना शर्त रिहा किया जाए।
जिलाध्यक्ष राम अशीष ने बताया कि भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को उड़ीसा प्रांत के भुवनेश्वर में गिरफ्तार किया गया था। टिकैत की गिरफ्तारी पूरे देश के किसान समुदाय पर आघात है। इस घटना से किसान बिरादरी में व्यापक आक्रोश व्याप्त है। राम अशीष ने डीएम के माध्यम से केंद्र सरकार को पत्र सौंपा।पत्र में मुख्य सचिव और गृह मंत्रालय को संबोधित करते हुए कहा गया कि राकेश टिकैत की रिहाई किसानों के साथ न्याय होगी। उन्होंने मांग किया कि उड़ीसा सरकार को निर्देश दिया जाए कि भविष्य में किसी भी किसान नेता को बिना वजह गिरफ्तार न किया जाए। इस दौरान राजेंद्र सिंह, जगदीश निषाद, पृथ्वीराज, मुरली प्रसाद धारिया, राम अवध यादव मौजूद रहे।
Trending Videos