{"_id":"69cd7d5867486727cb0b2704","slug":"shortage-will-be-curbed-new-seal-will-be-put-after-checking-the-weighing-scale-maharajganj-news-c-206-1-mhg1024-174522-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: घटतौली पर लगेगी लगाम, कांटे की जांच कर लगाई गई नई सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: घटतौली पर लगेगी लगाम, कांटे की जांच कर लगाई गई नई सील
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- निचलौल तहसील परिसर में पूर्ति निरीक्षक कार्यालय पर वार्षिक जांच
निचलौल। तहसील परिसर में स्थित पूर्ति निरीक्षक कार्यालय पर कोटेदारों के कांटे की वार्षिक जांच की गई। बाट व माप विभाग के अधिकारियों ने पूर्ति निरीक्षक की मौजूदगी में कांटों का परीक्षण कर उस पर नई सील लगाई। उसके बाद कोटेदारों को पंपलेट देकर दुकान पर ही बिजली बिल जमा करने के लिए निर्देशित किया। इससे काफी हद तक घटतौली पर लगाम लगेगी।
बताया गया कि, कार्ड धारकों में राशन सही मात्रा में सुनिश्चित करने के लिए प्रतिवर्ष कोटेदारों के तौल मशीन का परीक्षण किया जाता है। पूर्ति निरीक्षक इंद्रभान सिंह ने बताया कि बाट मापक अधिकारी रमेश चंद्र और इंजीनियर विनय पांडेय के देखरेख में कोटेदारों के कांटे की जांच की गई। इस दौरान सुनिश्चित किया कि तौल में इस्तेमाल किए जा रहे कांटे पूरी तरह मानकों के अनुरूप हो।
आगे बताया कि उचित दर विक्रेताओं के इस्तेमाल किए जाने वाले तौल मशीन का स्टांपिंग कराया गया है। एक वर्ष पूर्ण होने पर सभी ऐसे कोटेदारों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली मशीन की जांच कराई जाती है, जिससे कार्ड धारकों में सही तौल में अनाज उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर कोटेदार संघ अध्यक्ष कमलकिशोर यादव, लीलावती देवी, रविशंकर पटेल, रमाकांत, सीताराम, बेचई, विंध्याचल आदि मौजूद रहे।
Trending Videos