सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Surveillance intensified at the border due to the Kapilvastu incident.

Maharajganj News: कपिलवस्तु की घटना को लेकर सरहद पर निगरानी तेज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Surveillance intensified at the border due to the Kapilvastu incident.
निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते एसएसबी के अधिकारी।
विज्ञापन
सरहद पर एसएसबी के साथ पुलिस संयुक्त रूप से गश्त बढ़ा दिया
Trending Videos

सरहद पर होने वाली हर गतिविधि की रिपोर्ट भेजी जा रही है गृह मंत्रालय को
सोनौली। नेपाल सीमा पर कपिलवस्तु जिले के तौलिहवा में कर्फ्यू लगाए जाने के बाद सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के बाद सरहद पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। आने-जाने वाले लोगों पर निगरानी तेज की गई है। सरहद पर एसएसबी के साथ पुलिस संयुक्त रूप से गस्त बढ़ा दिया है।
मंगलवार को नेपाल प्रशासन की बैठक के बाद कर्फ्यू हटा लिया है। नेपाल पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस बल की संख्या बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। इसके साथ ही नवरात्र पर्व को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है। पुलिस ने एसएसबी के साथ संयुक्त रूप से नो मेंस लैंड के करीब गश्त कर रही है। साथ ही सरहद के सभी पगडंडी मार्गों पर कड़ा पहरा है। नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा के बाद नेपाल में बैठे भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त कई संगठन जैसे लश्कर ए तैयबा इंडियन मुजाहिदीन व सिमी समेत कई आतंकी संगठन कहीं इस विवाद का लाभ नहीं लें, इसे लेकर पुलिस एवं खुफिया एजेंसियां सतर्क हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियां व खुफिया विभाग की नजर सीमा पर गड़ी हुई है। सरहद पर होने वाली हर गतिविधि की रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजी जा रही है। भारत से नेपाल आने जाने वाले सभी यात्रियों को रोककर गहनता से तलाशी ली जा रही है। आईडी की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है, जिसके पास आईडी नहीं है उसे जवान वापस कर दे रहे हैं। क्षेत्राधिकारी नौतनवा अंकुर गौतम ने बताया कि सीमा पर जांच और चौकसी के निर्देश दिए गए हैं।
नेपाल में हिंसा कर्फ्यू से पर्यटक परेशान, बाॅर्डर से लौटे
नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा के बाद नेपाल पहुंचे भारतीय पर्यटक किसी अनहोनी की आशंका को लेकर परेशान दिखे और लुंबिनी जाने वाले कई पर्यटक सोनौली सीमा से ही वापस लौट गए। काठमांडू जाने के लिए कोई परेशानी नहीं है लेकिन पर्यटकों का कहना है कि परिजनों के साथ हाल समय में लुंबिनी नेपाल जाना ठीक नहीं है। भैरहवा से लुंबिनी जाने वाले मालवाहक ट्रक पर्यटक बस और छोटे वाहन मंगलवार की दोपहर से नेपाल प्रशासन ने जाने की अनुमति दे दी है। अचानक हुए इस घटना के बाद दूर-दूर से लुंबिनी नेपाल जाने के लिए सोनौली पहुंचे भारतीय पर्यटकों को काफी परेशानी हुई। बनारस निवासी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि लुंबिनी जाना था अब पशुपतिनाथ मंदिर जाना है। इसी तरह धीरज, गोलू, कृष्ना, सोनू निवासी कुशीनगर ने बताया कि लुंबिनी दर्शन जाने के लिए पहुंचे थे। बताया गया है कि कर्फ्यू समाप्त हो गया है लेकिन हालात ठीक नहीं हैं। सभी लोग बुटवल के लिए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed