{"_id":"69bb13d64aa55e17c80c2db2","slug":"the-problem-of-allergies-is-increasing-due-to-changing-weather-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-173572-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बदलते मौसम के कारण बढ़ रही एलर्जी की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बदलते मौसम के कारण बढ़ रही एलर्जी की समस्या
विज्ञापन
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए छाता या टोपी का उपयोग करने की डॉक्टर दे रहे सलाह
बदलते मौसम के कारण बढ़ रही एलर्जी की समस्या
एक सप्ताह में दो गुना हो गए एलर्जी के मरीज
महराजगंज। जिला अस्पताल में एलर्जी की बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। बदलते मौसम के कारण एलर्जी के मरीजों की संख्या में अचानक वृद्धि देखी जा रही है। बुधवार को जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि एलर्जी की समस्या बढ़ रही है। इसका स्रोत पहचानना अत्यंत जरूरी है। एलर्जी धूप से, किसी खास फूड से, धूल से या फिर परागकणों से हो सकती है। बिना कारण जाने दवा लेना उचित नहीं है।
अधिकांश मामले धूल के कणों से जुड़े होते हैं। मौसम बदलने के कारण हवा में परागकण उड़ने लगते हैं, जिससे सांस की नली प्रभावित होती है। मौसम परिवर्तन के चलते प्रतिदिन 20 से 30 मरीज एलर्जी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। एक सप्ताह पहले 10 से 15 मरीज आते थे। अगर धूल से एलर्जी है तो बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। धूप से बचने के लिए छाता या टोपी का उपयोग करें तथा फूड एलर्जी होने पर उस आइटम को तुरंत आहार से हटा दें।
डॉक्टर भानु प्रताप सिंह के अनुसार, एलर्जी होने पर प्राकृतिक उपाय भी कारगर साबित होते हैं। खट्टे फलों का सेवन बढ़ाएं। नींबू, संतरा, मौसमी और अन्य विटामिन सी युक्त फल एलर्जी से राहत दिलाते हैं। ये फल इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को चेतावनी दी है कि लक्षण दिखते ही तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। स्वयं दवा न लें क्योंकि गलत दवा से स्थिति बिगड़ सकती है।
जिला अस्पताल के डॉक्टर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए मास्क, साफ-सफाई और संतुलित आहार पर विशेष ध्यान दें। एलर्जी को नजरअंदाज न करें, वरना यह अस्थमा जैसी गंभीर समस्या में बदल सकती है।
जिला अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ व सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि गर्मी व शुष्क मौसम की हवा एलर्जी उत्पन्न करती है। इससे त्वचा रूखी होने से खुजली होने की समस्या होती है। खुजली करने वाले स्थान पर पपड़ी व जलन होने लगता है। इसके अलावा अलर्जी से अन्य त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है।
Trending Videos