सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   UP Board: Examiners will update photos from the laboratory on the app.

यूपी बोर्ड : परीक्षक प्रयोगशाला से अपडेट करेंगे एप पर फोटो

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Examiners will update photos from the laboratory on the app.
विज्ञापन
महराजगंज। यूपी बोर्ड इस बार बड़े पैमाने पर एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का भरपूर उपयोग कर पारदर्शिता व शुचिता का दायरा बढ़ाने में जुटा है।
Trending Videos

प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए भी विशेष निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षक आंतरिक स्कूल शिक्षक के साथ अपनी फोटो एआई फीचर वाले एप पर अपलोड करेंगे। इसके बाद ही परीक्षार्थियों के अंकों की फीडिंग हो सकेगी।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की प्रायोगिक परीक्षा जनपद में दो फरवरी से नौ फरवरी के बीच आयोजित होगी। इसमें हर तरह की गड़बड़ी को रोकने व शुचिता के लिए एआई का उपयोग कर व्यवस्था सख्त बनाई गई है। प्रायोगिक परीक्षा लेने न सिर्फ परीक्षक को आवंटित स्कूल में जाना होगा बल्कि प्रधानाचार्य और आंतरिक परीक्षक के साथ प्रयोगशाला से फोटो खींचकर जियाे टैग के साथ अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने बाह्य और आंतरिक परीक्षक की जिम्मेदारी तय कर दी है। प्रायोगिक परीक्षा के परीक्षा कक्ष, प्रयोगशाला और मूल्यांकन स्थल पर सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे। साथ ही, उनकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाएगी, जिससे जरूरत पड़ने पर या बोर्ड के मांगने पर इसे डीआईओएस के मार्फत मंगाया जा सके।
परीक्षार्थियों की उपस्थिति, प्रश्नपत्र वितरण, मूल्यांकन प्रक्रिया और अंक अपलोड करने तक की पूरी प्रक्रिया का विजुअल संरक्षित करना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed