{"_id":"6a6a66480e0bdea30b0b623a","slug":"upset-over-the-failure-to-produce-the-income-expenditure-register-the-chairperson-reprimanded-the-secretary-severely-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-182249-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आय-व्यय रजिस्टर पेश नहीं करने पर नाराज अध्यक्ष सचिव को सुनाई खरी-खोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आय-व्यय रजिस्टर पेश नहीं करने पर नाराज अध्यक्ष सचिव को सुनाई खरी-खोटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसवा बाजार। स्थानीय सहकारी गन्ना विकास समिति के बोर्ड की बुधवार को बैठक हुई। बैठक में 11 सूत्रीय एजेंडे पर चर्चा के दौरान आय-व्यय रजिस्टर प्रस्तुत नहीं करने पर अध्यक्ष नाराज हुए और सचिव को खरी-खोटी सुनाई। इस पर कुछ देर के लिए गहमा-गहमी का माहौल हो गया। हालांकि सचिव ने अगली बार से बैठक में रजिस्टर प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया। वहीं अनुपूरक बजट मामले में अध्यक्ष ने अगली बैठक में चर्चा कराने का आश्वासन दिया।
बैठक के दौरान समिति के आय-व्यय रजिस्टर प्रस्तुत नहीं करने पर अध्यक्ष और सचिव के बीच तीखी बहस हो गई। समिति के अध्यक्ष संजय राव का कहना था कि बोर्ड का गठन हुए 20 माह हो गए हैं और अब तक 10 बैठकें हो चुकी हैं लेकिन बोर्ड के समक्ष आय-व्यय रजिस्टर कभी नहीं दिखाया गया। यह एक तरह से मनमानी है। जबकि नियमानुसार व्यय करने से पहले रजिस्टर में अध्यक्ष का हस्ताक्षर आवश्यक है।
इस दौरान एक डायरेक्टर ने अध्यक्ष की भाषा शैली पर सवाल उठाते हुए असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल नहीं करने की नसीहत दे दी। इसके बाद कुछ देर के लिए बैठक का माहौल गर्म हो गया। हालांकि सचिव दीपक कुमार वर्मा ने अगली बार से अध्यक्ष के समक्ष रजिस्टर प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
अनुपूरक बजट के मामले में अध्यक्ष ने कहा कि आय-व्यय के रजिस्टर के अवलोकन के बाद अगली बैठक में अनुपूरक बजट पर चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, आईपीएल चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक धीरज सिंह, डॉयरेक्टर अखिलेश कुमार, राजदेव समेत कई किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
समिति के कार्यालय में आयोजित बैठक में चर्चा के दौरान परिसर में स्थित पेड़ों और पुरानी जीप की नीलामी, कार्यालय परिसर की साफ-सफाई पर सहमति जताई गई। इसके बाद डॉयरेक्टर प्रतिनिधि चंद्रशेखर उर्फ लल्ले सिंह ने एजेंडे में शामिल किसानों को सदस्यता शुल्क 221 रुपये के साथ नैनो खाद खरीदने के लिए जबरदस्ती 225 रुपये की पर्ची काटे जाने का मुद्दा उठाया। इस पर सचिव दीपक कुमार वर्मा ने कहा कि खाद लेना ऐच्छिक है, इसके लिए जबरदस्ती कोई पर्ची नहीं काटी जाएगी।
एक्सपायरी दवाओं की खरीद मामले की होगी जांच
सहकारी गन्ना विकास समिति के बोर्ड बैठक में कृषि संबंधी भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाओं की खरीद को लेकर भी चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की, जिस पर बोर्ड सहमत हो गया। समिति के अध्यक्ष संजय राव ने कहा कि 2011-12 के पहले की समिति ने कृषि संबंधित दवाओं की खरीद की थी। दवाएं किसानों में वितरित नहीं होने के चलते भारी मात्रा में एक्सपायर हो गईं हैं। उन्होंने कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी।