फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fish can now also be insured via the UP Fish Farmer App.

Maharajganj News: यूपी फिश फार्मर एप से अब मछलियों का भी होगा बीमा

Thu, 30 Jul 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Fish can now also be insured via the UP Fish Farmer App.
3400 सरकारी व निजी पोखरों में होता है मत्स्य पालन
विज्ञापन


बाढ़ या अन्य कारण से होने वाले नुकसान पर भरपाई
महराजगंज। शासन स्तर से अब मछलियों का बीमा भी होगा। इसके लिए न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी को दायित्व सौंपा गया है। यूपी फिश फार्मर एप के जरिये मत्स्य पालक मछलियों का बीमा करा सकेंगे और किसी तरह के नुकसान पर बीमित राशि का भुगतान पा सकेंगे।
जिले में 3400 सरकारी व निजी तालाबों में मछली पालन एक बड़ा व्यवसाय है। हर माह जिले से बड़े पैमाने पर मछलियों का उत्पादन व बिक्री आय का एक बड़ा स्रोत है। फसलों के बाद अब मछलियों का भी बीमा होगा। सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया कि शासन स्तर पर पहली बार ऐसी व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य जनपद में मछली उत्पादन को बढ़ाना और इससे जुड़े लोगों को आर्थिक स्वावलंबन प्रदान करना है।
विज्ञापन


मत्स्य पालक यूपी फिश फार्मर एप के माध्यम से इस बीमा से जुड़ सकते हैं। इससे बाढ़, बारिश व बीमारियों से मछलियों के मरने की दशा में मुआवजा मिल सकेगा। साथ ही मत्स्य पालक का पांच लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मुफ्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

जनपद में बड़े पैमाने पर मछली पालन आय का जरिया है। मत्स्य एवं मत्स्य पालकों की सुरक्षा के लिए न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी के मार्फत बीमा प्रक्रिया संचालित है। ''''यूपी फिश फार्मर एप'''' से किसान इसका लाभ ले सकते हैं।
-महेंद्र कुमार सिंह, सीडीओ, महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed