फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   1,000 cusecs of water released from Lahchura Dam into the Arjun Sahayak Canal

Mahoba News: लहचूरा बांध से अर्जुन सहायक नहर में छोड़ा 1,000 क्यूसेक पानी

Mon, 13 Jul 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
1,000 cusecs of water released from Lahchura Dam into the Arjun Sahayak Canal
फोटो 13 एमएएचपी 06 परिचय-अर्जुन सहायक नहर में अर्जुन बांध जाता लहचूरा बांध से छोड़ा गया पानी। स
- लहचूरा बांध में क्षमता से अधिक पानी आने पर खोला गया फाटक
विज्ञापन

फोटो 13 एमएएचपी 06 परिचय-अर्जुन सहायक नहर में अर्जुन बांध जाता लहचूरा बांध से छोड़ा गया पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध लबालब हो गया है। बांध में अधिकतम भंडारण क्षमता तक पानी पहुंचने से हालात को देखते हुए सोमवार को 1,000 क्यूसेक पानी अर्जुन सहायक नहर में छाेड़ा गया। सिंचाई विभाग की ओर से बांध की निगरानी तेज कर दी गई है। प्रत्येक दो-दो घंटे के अंतराल में जलस्तर की नाप कर इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।

लहचूरा बांध यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित है। पहाड़ी बांध से पानी छोड़े जाने व आसपास क्षेत्र में हुई बारिश का पानी पहुंचने से लहचूरा बांध लबालब हो गया जबकि लहचूरा बांध में पहले से ही पर्याप्त पानी था। लहचूरा बांध की न्यूनतम भंडारण क्षमता 179.83 मीटर और अधिकतम भंडारण क्षमता 182.30 मीटर है। वर्तमान में बांध का जलस्तर 182.30 मीटर पहुंच गया है। ऐसे में स्थिति को देखते हुए लहचूरा बांध से अर्जुन सहायक नहर का फाटक 1.5 फीट ऊंचाई से खोलकर 1,000 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। अर्जुन सहायक नहर का यह पानी तहसील चरखारी के अस्थौन गांव के निकट स्थित अर्जुन बांध में अर्जुन सहायक नहर से पहुंच रहा है और अर्जुन बांध का भी जलस्तर बढ़ने लगा है। उधर, लहचूरा बांध के अवर अभियंता रामआसरे का कहना है कि लहचूरा बांध का जलस्तर और बढ़ने से अतिरिक्त पानी अर्जुन सहायक नहर में डिस्चार्ज किया गया। बांध की लगातार निगरानी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed