{"_id":"6a552b81a47ff059c508c037","slug":"analyses-should-be-disposed-of-in-a-timely-manner-mahoba-news-c-225-1-mah1001-127048-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: समय से किया जाए विवेचनाओं का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: समय से किया जाए विवेचनाओं का निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। सीओ सदर रविकांत गोंड ने शहर कोतवाली में सोमवार को विवेचकों के साथ बैठक की। उन्होंने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि अपहृताओं की बरामदगी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए उनकी त्वरित बरामदगी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विवेचकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मामले में साक्ष्यों का समुचित संकलन करते हुए निष्पक्ष व पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाए। पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिए समयबद्ध कार्यवाही की जाए। संवेदनशील मामलों में लापरवाही कतई न बरती जाए। (संवाद)
-- -- -- -- -- -- -
पारिवारिक विवाद का हुआ निस्तारण
महोबा। कोतवाली चरखारी के गाेरखा गांव निवासी महिला की ओर से की गई पारिवारिक विवाद की शिकायत का मिशन केंद्र की टीम ने प्रभावी काउंसलिंग और मध्यस्थता से निस्तारण किया। गोरखा गांव निवासी अर्चना ने पारिवारिक विवाद से संबंधित शिकायत की। जिस पर मिशन शक्ति टीम ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया। इस दौरान महिला के पति व सास को समझाया। तब आपसी सहमति से दोनों पक्षों में सुलह-समझौता कराकर प्रभावी काउंसलिंग और मध्यस्थता से मामले का निस्तारण किया गया। (संवाद)