फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Pilgrims returning from the Amarnath Yatra received a grand welcome

Mahoba News: अमरनाथ यात्रा कर लौटे श्रद्धालुओं का हुआ भव्य स्वागत

Mon, 13 Jul 2026 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Pilgrims returning from the Amarnath Yatra received a grand welcome
फोटो 13 एमएएचपी 15 परिचय-अमरनाथ यात्रा कर लौटे श्रद्धालु। संवाद
- गोमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा व सनातन धर्म के प्रचार को निकाली यात्रा
विज्ञापन

फोटो 13 एमएएचपी 15 परिचय-अमरनाथ यात्रा कर लौटे श्रद्धालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पनवाड़ी (महोबा)। विकासखंड पनवाड़ी के भरवारा गांव से अमरनाथ यात्रा के लिए निकले श्रद्धालुओं का जत्था रविवार की शाम वापस आया। परिजनों और समाजसेवियों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालु युवाओं ने बाबा बर्फानी के गगनभेदी नारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया।

भरवारा निवासी अमित राजपूत व सहयोगी मित्र जितेंद्र ने तीन दिसंबर 2025 को अमरनाथ की 1,700 किलोमीटर लंबी दंडवत यात्रा को शुरू किया था। 11 माह में दंडवत यात्रा को पूरा कर बाबा बर्फानी के दर्शन किए। अमित राजपूत ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना और सनातन धर्म का प्रचार करना है। यात्रा के दौरान परेशानी भी हुई लेकिन बाबा की भक्ति ने हौंसला बढ़ाया और यात्रा पूरी कर दर्शन प्राप्त हुए। रास्ते में भक्ताें का भी खूब सहयोग मिला। घर लौटने पर श्रद्धालुओें का ग्रामीणों ने तिलक लगाकर व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और गांव का भ्रमण कराया। इस मौके पर जयचंद्र राजपूत, ओमप्रकाश, अवधेश सक्सेना, कमलेश, रामस्वरूप पांचाल, विक्रम सिंह, शनि राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed