फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   When the rain stopped, humidity rose alongside intense sunshine

Mahoba News: बारिश थमी तो तेज धूप के साथ बढ़ी उमस

Mon, 13 Jul 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
When the rain stopped, humidity rose alongside intense sunshine
-36 डिग्री सेल्सियस पहुंचा अधिकतम तापमान
विज्ञापन

महोबा। तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया। धूप निकलने के साथ वातावरण में नमी बढ़ गई। इससे जिले में उमस और चिपचिपी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है।

सोमवार को सुबह के समय हल्के बादल छाए रहे लेकिन आठ बजे के बाद मौसम साफ हो गया। इस दौरान तेज धूप निकलने के बाद उमस लगातार बढ़ती गई। बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। कई स्थानों पर बिजली की आवाजाही के कारण पंखे व कूलर बंद होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं। दोपहर के समय गर्मी से बेहाल लोग पसीना-पसीना होते रहे। अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आर्द्रता 50 फीसदी और हवाओं की रफ्तार 16 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रजनीश मिश्रा का कहना है कि दो दिन तक इसी तरह का मौसम रहेगा। इसके बाद बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed