{"_id":"69d5587463913c2de3078f14","slug":"425-youth-will-become-skilled-by-getting-skill-development-training-mahoba-news-c-225-1-mah1001-124067-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: कौशल विकास का प्रशिक्षण पाकर हुनरमंद बनेंगे 425 युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: कौशल विकास का प्रशिक्षण पाकर हुनरमंद बनेंगे 425 युवा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत जनपद महोबा का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। इस साल चार ट्रेडों में जनपद के 425 युवाओं को प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाया जाएगा और उन्हें रोजगार से जोड़ा जाएगा।
कौशल विकास मिशन मुख्यालय की ओर से जनपद महोबा में इस वर्ष अलग-अलग ट्रेडों में प्रशिक्षण का लक्ष्य दिया गया है। हेल्थकेयर के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदाता लीलॉज, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में बारबेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी, ऑटोमोटिव ट्रेड में राजकीय आईटीआई महोबा व चरखारी और पावर ट्रेड में आईटीआई खरेला में अभ्यर्थियों को कौशल विकास का प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन ट्रेडों में प्रशिक्षण के लिए शीघ्र ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में सफल अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र सौंपा जाएगा और उन्हें रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। उधर, जिला कौशल प्रबंधक ओपी यादव का कहना है कि युवाओं के भविष्य के लिए यह प्रशिक्षण महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे अभ्यर्थियों को संबंधित ट्रेड का हुनर सिखाया जाएगा। इससे उन्हें आसानी से रोजगार मिल सकेगा।
इन ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण
ट्रेड- अभ्यर्थी
हेल्थकेयर-150
टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी- 200
ऑटोमोटिव- 50
पावर- 25
Trending Videos