सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A young man, upset over his wife not returning from her parents' home, hanged himself.

Mahoba News: पत्नी के मायके से न आने से आहत युवक ने फंदा लगा दी जान

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 27 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
A young man, upset over his wife not returning from her parents' home, hanged himself.
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के सलारपुर गांव में पत्नी के मायके से न आने से आहत पति ने बुधवार की रात फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
Trending Videos

सलारपुर गांव निवासी रामचरण के बेटे अजय कुमार (28) की शादी वर्ष 2017 में थाना क्षेत्र के सिजहरी निवासी मनप्यारे की बेटी माया के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों की दो संतानें हुईं। कुछ माह पहले दंपती बच्चों के साथ मेहनत-मजदूरी के लिए दिल्ली चले गए। मकर संक्रांति पर्व पर पत्नी माया बच्चों को साथ लेकर अपने मायके आ गई थी। 22 फरवरी को पति ससुराल अपनी पत्नी को लेने गया लेकिन उसने आने से मना कर दिया। इससे आहत होकर पति ने रात को कमरे के अंदर फंदा गले में कस लिया। किसी कार्य से कमरे में पहुंचे परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतार अचेत अवस्था में जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।ससुर मनप्यारे का कहना है कि दामाद उसकी बेटी की मारपीट करता था। इससे बेटी को भेजने से मना कर दिया था। उधर, थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed