सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   On the day of his cousin's wedding, a young man committed suicide by consuming poison.

Mahoba News: चचेरी बहन की शादी के दिन युवक ने जहर खाकर दी जान

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 27 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
On the day of his cousin's wedding, a young man committed suicide by consuming poison.
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कस्बा श्रीनगर में बुधवार की रात चचेरी बहन की शादी के दौरान युवक ने जहर खाकर जान दे दी। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
Trending Videos

कस्बे के मोहल्ला भैरवगंज निवासी बाबूलाल यादव का बेटा उमेश (18) बुधवार की शाम घर पर था जबकि अन्य परिजन परिवार में आयोजित शादी में महोबा गए हुए थे। तभी उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर पड़ोसियों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां रात को उसकी उपचार दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े भाई लाखनलाल ने बताया कि घर पर चचेरी बहन माधुरी की शादी थी और उमेश ने खेत पर जहर खाया और घर आ गया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। तब उसे जिला अस्पताल लाए जहां पर उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष जयचंद सिंह का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। अभी तक आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed