{"_id":"69a099ac483dbc094605d535","slug":"five-women-returning-home-after-rolling-puris-from-a-guest-house-were-hit-by-a-pickup-truck-killing-three-mahoba-news-c-225-1-mah1002-122879-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: गेस्ट हाउस से पूड़ी बेलकर घर लौट रहीं पांच महिलाओं को पिकअप ने मारी टक्कर, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: गेस्ट हाउस से पूड़ी बेलकर घर लौट रहीं पांच महिलाओं को पिकअप ने मारी टक्कर, तीन की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
फोटो 26 एमएएचपी 07 परिचय-भगवती। फाइल फोटो
विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में पूड़ी-कचौड़ी बेलकर बृहस्पतिवार की भोर करीब तीन बजे पैदल घर लौट रहीं पांच महिलाओं को पीछे से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। घटना का कारण नशा और रफ्तार माना जा रहा है। चालक करीब 90 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पिकअप दौड़ा रहा था। लहराकर वाहन चलाने से चालक के नशे में होने की बात सामने आ रही है।
शहर के मोहल्ला कल्याण सागर निवासी स्व. फूलचंद्र की पत्नी भगवती प्रजापति (50), डाकबंगला निवासी स्व. बालकिशन की पत्नी गीता (35), भटीपुरा निवासी शंभू की पत्नी तुलसिया प्रजापति (65), उसकी बहू राजकुमारी उर्फ कपूरी प्रजापति (40) व भटीपुरा निवासी कालीचरण की पत्नी श्यामारानी प्रजापति (40) बुधवार की रात हाईवे स्थित एक पैलेस में पूड़ी-कचौड़ी बनाने के लिए मजदूरी पर गईं थीं।
काम खत्म करके सभी महिलाएं पैदल घर लौट रही थीं। जैसे ही वह मां बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर के पास पहुंची, तभी पीछे से छतरपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने पांचों महिलाओं को टक्कर मार दी और चालक वहां से गाड़ी समेत भाग निकला। टक्कर लगते ही महिलाएं खून से लथपथ होकर हाईवे बेहोश पड़ी मिलीं। यह दर्दनाक हादसा देखकर राहगीर कांप गए। हादसे का शोरगुल होने पर राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाई और पुलिस को सूचना दी। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाॅक्टर ने श्यामारानी व भगवती को मृत घोषित कर दिया जबकि गीता, तुलसिया और राजकुमारी को रेफर किया गया। इस दौरान गीता की भी मौत हो गई। तुलसियां को रीढ़ में चोट होने से झांसी में उसका इलाज चल रहा है जबकि राजकुमारी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा दिया गया।
दुर्घटना की खबर जैसे ही परिजनों को मिली तो वह बदहवास हो गए और बिलखते हुए जिला अस्पताल पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह, सीओ अरुण कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मनीष कुमार पांडेय ने अस्पताल पहुंच परिजनों को हिम्मत बंधाई। सदर विधायक राकेश गोस्वामी व भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मिलकर हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। अपर एसपी का कहना है कि पिकअप गाड़ी को सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ लिया गया है। चालक की पहचान हो गई है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास हो रहे हैं। श्यामारानी के बेटे संतोष की तहरीर पर पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos