सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Attempt to burn effigy of Assam CM, police snatched away

Mahoba News: असम सीएम का पुतला जलाने की कोशिश, पुलिस ने छीना

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 11 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Attempt to burn effigy of Assam CM, police snatched away
विज्ञापन
महोबा। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा की ओर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर की गई टिप्पणी को लेकर जिले के कांग्रेसी भड़क गए। शुक्रवार को बजरिया में कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष की ओर से कार्यकर्ताओं के साथ असम के मुख्यमंत्री का पुतला जलाने की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस ने पुतला फूंकने से रोक दिया और छीन लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
Trending Videos

मुख्यमंत्री का पुतला लेकर जा रही कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष शकीला बानो से पुलिस ने पुतला छीन लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री के विरोध में नारेबाजी की गई। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार धुरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री की टिप्पणी अत्यंत शर्मनाक व निंदनीय है। यह लोकतांत्रिक मूल्यों, राजनीतिक संस्कृति और मर्यादा को तार-तार करने वाला कृत्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला महासचिव खेमचंद्र अहिरवार, अरविंद द्विवेदी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश विश्वकर्मा, मुरलीधर सोनी, अखिलेश नामदेव, अरविंद चौधरी, देवकीनंदन राजपूत, संजय सिंह, हरगोविंद कुशवाहा, महेश अहिरवार, रामबाबू यादव आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed