सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   22,154 new voters increased in both the assembly constituencies of the district.

Mahoba News: जनपद की दोनों विधानसभाओं में बढ़े 22,154 नए मतदाता

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 11 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
22,154 new voters increased in both the assembly constituencies of the district.
विज्ञापन
महोबा। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महोबा व चरखारी की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार को हो गया है। आलेख्य प्रकाशन के समय दोनों विधानसभाओं में कुल मतदाताओं की संख्या 6.01 लाख थी। एसआईआर के बाद जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 6.28 लाख हो गई है। इससे जिले में 26,650 मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। इस दौरान जिले में 22,154 नए मतदाता जोड़े गए हैं।
Trending Videos



जनपद में मतदान केंद्रों की संख्या 488 है जबकि मतदेय स्थलों की संख्या 812 है। निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्य में 812 बीएलओ को लगाया गया। आलेख्य प्रकाशन के समय महोबा विधानसभा में मतदाताओं की संख्या 2.83 लाख थी। जो अब 2.95 लाख हो गई है। महोबा विधानसभा में 1.62 लाख पुरुष, 1.33 लाख महिला व छह थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। आलेख्य प्रकाशन के समय चरखारी विधानसभा में मतदाताओं की संख्या 3.18 लाख थी। जो अब 3.32 लाख हो गई है जबकि चरखारी विधानसभा में 1.81 लाख पुरुष, 1.51 लाख महिला और 10 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इस दौरान दोनों विधानसभाओं में 22,154 फार्म-6, दो फार्म-6ए, 2,465 फार्म-7 व 10,523 फार्म-8 प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी कुंवर पंकज ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन सभी पदाभिहित स्थलों (मतदान केंद्रों) और मतदेय स्थलों पर पदाभिहित अधिकारियों व बूथ लेवल अधिकारियों की ओर से किया गया। इन स्थलों पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक नामावलियां एक सप्ताह की अवधि के लिए जन सामान्य के निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगी। कोई भी मतदाता इन स्थलों पर जाकर अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावलियों में अपना अथवा अपने संबंधी का नाम देख सकता है। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने कलक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम मतदाता सूची की कॉपी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed