सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba youth dies by suicide after alleged threat over money dispute

Mahoba: झूठे मुकदमे की धमकी से परेशान युवक ने दी जान, ₹2 लाख के विवाद में उठाया आत्मघाती कदम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 11 Apr 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Mahoba News: महोबा के महोबकंठ थाना क्षेत्र के घटेरा गांव में एक युवक ने कथित मानसिक दबाव के चलते जहर खाकर जान दे दी। घटना के पीछे दो लाख रुपये के लेन-देन और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी का मामला सामने आया है। 

Mahoba youth dies by suicide after alleged threat over money dispute
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

घटेरा गांव निवासी परमेश्वरीदयाल राजपूत (32) खेती के साथ मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार शाम उसने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई सरमनलाल ने आरोप लगाया कि करीब डेढ़ साल पहले गांव की एक महिला ने परमेश्वरीदयाल से दो लाख रुपये उधार लिए थे।

Trending Videos

जब एक माह पहले रुपये वापस मांगे गए तो महिला ने कथित रूप से झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले फिर से पैसे मांगने पर महिला ने पुलिस में शिकायत कर दी, जिससे मृतक काफी तनाव में आ गया और उसने यह कदम उठा लिया।  घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पिता मातादीन, मां उमादेवी, भाई विकास, पत्नी माधुरी और बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल है। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर आरोपित महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महोबकंठ थाना प्रभारी विनोद कुमार सरोज ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे। तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed