{"_id":"62c9c7352be0bd2af4328bd1","slug":"crime-mahoba-news-knp706717934","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबाः महिला से दुष्कर्म, दो के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबाः महिला से दुष्कर्म, दो के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। थाना खन्ना के एक गांव में घर में घुसकर दो युवकों ने महिला से दुष्कर्म किया। किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।
एक गांव निवासी महिला तीन जुलाई को घर पर अकेली थी। पति किसी कार्य से बाहर गया था। तभी गांव के ही दो युवक मौका पाकर घर में घुस गए। एक युवक सहयोग में डराता धमकाता रहा और दूसरे ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर मुंह दबा लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। दो दिन बाद घर लौटे पति को पीड़िता ने पूरी घटना बताई।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नरेंद्र उर्फ बौरा व चंद्रशेखर के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म व धमकी का मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा ने बताया कि नरेंद्र उर्फ बौरा को ग्योड़ी गांव के बाहर से गिरफ्तार किया गया है। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है। दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
Trending Videos