{"_id":"6a73859779f19d99070d8724","slug":"demand-for-action-against-those-involved-in-groundnut-seed-distribution-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-127704-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: मूंगफली बीज वितरण से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: मूंगफली बीज वितरण से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखारी (महोबा)। मूंगफली बीज वितरण में अनियमितता को लेकर पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिले में किसानों के लिए दस हजार क्विंटल मूंगफली बीज वितरण के लिए आया था। जिसमें किसानों के अंगूठा लगवाए गए लेकिन बीज नहीं दिया गया। उन्होंने इस मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। कहा कि कृषि अधिकारी मामले में जुड़े लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराएं अन्यथा वह आंदोलन को मजबूर होंगे। (संवाद)
-- -- -- -- -- -
दो दिन और भारी बारिश का अलर्ट
महोबा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने छह व सात अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने एडवाइजरी जारी करते हुए पशु हानि से बचाव के लिए खराब मौसम में पशुओं को सुरक्षित स्थान पर बांधने और पेड़ व टीनशेड के नीचे न बांधने की अपील की है। कहा कि खराब मौसम में कोई भी व्यक्ति घर के बाहर न निकले। यदि घर से बाहर हैं तो छिपने के लिए सुरक्षित स्थान के रूप में पक्के मकान का ही प्रयोग करें। पेड़ के नीचे न छिपे। बारिश के समय नहाने, बर्तन और कपड़े धोने से बचें। (संवाद)