फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   System in shambles... Torrential rain.

Mahoba News: व्यवस्था ठन-ठन... बारिश झमाझम

Thu, 06 Aug 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
System in shambles... Torrential rain.
-जगह-जगह जलभराव से जूझे शहरवासी, पूरे दिन चला बारिश का सिलसिला, 65 मिमी बारिश रिकाॅर्ड
विज्ञापन

-दुकानों व मकानों में भरा पानी, कई जगह सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी
फोटो 05 एमएएचपी 11 परिचय-शहर में पुराने इलाहाबाद बैंक के पास हुए जलभराव से निकलते वाहन सवार। संवाद
फोटो 05 एमएएचपी 12 परिचय-रोडवेज बस स्टैंड के पास झमाझम बारिश से दुकानों में घुसा पानी। संवाद
फोटो 05 एमएएचपी 13 परिचय-कस्बा श्रीनगर में बारिश से एक फीट तक सड़क पर भरा पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर बुधवार को झमाझम बारिश हुई। सुबह से शाम तक बारिश होती रही। शहर में कई स्थानों पर जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। जल निकासी न की उचित व्यवस्था न होने से सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी भर गया। दुकानों और मकानों में पानी घुसने से लोग उसे निकालने में मशक्कत करते रहे। इस दौरान 65 एमएम बारिश दर्ज की गई।
बुधवार की सुबह करीब तीन बजे बारिश का दौर शुरू हुआ। देखते ही देखते झमाझम बारिश होने लगी। करीब दो घंटे तक अत्यधिक बारिश हुई। इसके बाद रिमझिम बारिश का सिलसिला चलता रहा। दोपहर करीब डेढ़ बजे बारिश कुछ देर के लिए कम हुई लेकिन इसके बाद रिमझिम बारिश फिर शुरू हो गई। शाम करीब साढ़े चार बजे बारिश का सिलसिला थमा लेकिन इसके बाद भी बीच-बीच में बूंदाबांदी होती रही।
विज्ञापन

बारिश के दौरान शहर के शुक्रवारी बाजार, लवकुशनगर तिराहा, पुराने इलाहाबाद बैंक के पास, रोडवेज के निकट आदि स्थानों पर सड़क पर दो से तीन फीट तक जलभराव हुआ। इससे वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हुई। रोडवेज के पास दुकानों में पानी भरने से लोग उसे निकालते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर संवाद के अनुसार बीती रात से हो रही झमाझम बारिश से कई स्थानों पर पानी का जमाव हो गया। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। कस्बा श्रीनगर में मोहल्ला भैरवगंज, दाऊपुरा में जल निकासी की व्यवस्था न होने से बारिश का पानी सीसी सड़कों पर भरा रहा। सड़कों पर जलभराव होने से बाइक चालकों व पैदल राहगीरों को दिक्कत हुईं। मोहल्ले के मनमोहन कुशवाहा, रामसेवक, आशीष कुमार, बृजेंद्र कुमार आदि का कहना है कि जल निकासी न होने से जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है।

फोटो 05 एमएएचपी 14 परिचय-कस्बा पनवाड़ी में झमाझम बारिश से सड़क पर घुटनों तक भरा पानी। संवाद
सड़कें और गलियां जलमग्न, नदी सा दिखा नजारा
पनवाड़ी। झमाझम बारिश ने जल निकासी की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। जलभराव से कस्बे में कई स्थानों पर गलियां व सड़कें जलमग्न हो गईं। चारों ओर पानी ही पानी नजर आने से नदी जैसा नजारा दिखा। कस्बे के तिवारीपुरा, मंडी क्षेत्र और जीआईसी के पास की गलियां जलभराव की गंभीर समस्या से जूझी। पप्पू, दीपक, जीतू आदि लोगों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने व नालियों की नियमित सफाई न होने से बारिश के दौरान ऐसी ही स्थिति बन रही है। कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं। (संवाद)


14 घंटे ठप रही 24 गांवों की बिजली आपूर्ति
कुलपहाड़। बारिश के दौरान कई स्थानों पर पेड़ों की डाल गिरने से हाईटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे करीब 14 घंटे तक कुलपहाड़ क्षेत्र के 24 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली आपूर्ति के अभाव में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश शुरू होते ही बिजली आपूर्ति ठप हो जाना कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र में आम बात हो गई है। मंगलवार की रात बारिश की शुरुआत होते ही बिजली आपूर्ति बंद हो गई। रात करीब दो बजे आपूर्ति बंद हो जाने के बाद बुधवार को पूरे दिन बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ। हालात यह रहे कि लोग दिनभर मोबाइल चार्ज करने को लेकर परेशान रहे। बिजली कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बिजली लाइन को ठीक किया। शाम करीब 5.30 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। अवर अभियंता गोपाल सिंह ने बताया कि तेज बारिश होने से कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां बिजली लाइन पर गिर गई थी। दिन भर बारिश होती रही। इससे आपूर्ति बहाल करने में दिक्कत हुई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed