फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The Kajli Fair will run for 15 days, with events scheduled for seven days.

Mahoba News: 15 दिन चलेगा कजली मेला, सात दिन होंगे कार्यक्रम

Thu, 06 Aug 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
The Kajli Fair will run for 15 days, with events scheduled for seven days.
-दुकान आवंटन की दरें निर्धारित, खुली बोली से आवंटित होंगे झूले
विज्ञापन

-कजली मेले को लेकर आयोजित बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को कजली मेला को लेकर संरक्षण एवं विकास समिति की बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि सात दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे जबकि मेला 15 दिन तक चलेगा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि दुकानों की दरों में कोई वृद्धि न करते हुए पूर्व दरों के हिसाब से ए व बी ब्लॉक की दुकानों के लिए आठ हजार रुपये, सी और डी ब्लॉक की दुकानों के लिए सात हजार रुपये में आवंटन किया जाएगा। झूला आवंटन की प्रक्रिया भी खुली बोली से सर्वाधिक बोली लगाने वाले को आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने बताया कि कजली महोत्सव में अन्य सांस्कृतिक दलों व विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के कार्यक्रम और अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन होगा। बैठक में अपर एसपी वंदना सिंह ने समुचित सुरक्षा व्यवस्था रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में सीडीओ बलराम कुमार, एडीएम वित्त इंद्रनंदन सिंह, एडीएम नमामि गंगे सूर्यकांत त्रिपाठी, एडीएम न्यायिक सुखबीर सिंह, डिप्टी कलेक्टर नैंसी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed