{"_id":"6a73862c1d7b2a62ea099154","slug":"eye-infections-on-the-rise-due-to-changing-weather-mahoba-news-c-225-sknp1044-127684-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: मौसम में परिवर्तन से बढ़ रहा आंखों में संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: मौसम में परिवर्तन से बढ़ रहा आंखों में संक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 05 एमएएचपी 01 परिचय-जिला अस्पताल की नेत्र ओपीडी में मरीज की आंख देखते नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. धैर्य कुमार राय। संवाद
-गर्मी और उमस के कारण 20 फीसदी बढ़े आंखों के मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। गर्मी व उमस में आंखों का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। जिला अस्पताल के नेत्र रोग ओपीडी में आंखें लाल होने, दर्द, जलन, पानी आने और सूजन की समस्या के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। नेत्र रोग विशेषज्ञ का कहना है कि आंखों में समस्या होने पर लापरवाही न करें। तत्काल चिकित्सक से परामर्श लेकर दवा लें।
जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार, जुकाम व अन्य समस्याओं के मरीजों की संख्या अधिक आ रही है। नेत्र ओपीडी में आंख के रोगियों की संख्या भी 20 फीसदी बढ़ गई है। अब तक जहां औसतन 80 मरीज नेत्र रोग ओपीडी में पहुंच रहे थे। अब संख्या 100 के पार पहुंच गई है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. धैर्य कुमार राय ने कहा कि ओपीडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज आंखें लाल होने, चुभन, पलकों में सूजन, तेज दर्द, धुंधला दिखाई देने और रोशनी से परेशानी के पहुंच रहे हैं। उमस, नमी व संक्रमण फैलाने वाले वायरस-बैक्टीरिया की सक्रियता बढ़ने से यह समस्या हो रही है।
बताया कि संक्रमण एक आंख से दूसरी आंख और परिवार के अन्य सदस्यों तक भी फैल सकता है। कंजंक्टिवाइटिस के लगभग 30 से 40 मरीज, धुंधला दिखाई देने के 25 से 30 मरीज, स्क्रीन पर कार्य करने वाले व अन्य संक्रमण के मरीज भी आ रहे हैं।
विज्ञापन
आंखों का ऐसे करें बचाव
-आंखों को बार-बार न छुएं।
-साफ तौलिया और रूमाल का प्रयोग करें।
-प्रयोग किए कपड़े व रूमाल को किसी से साझा न करें।
-संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाएं।
-हाथ अच्छी तरह साबुन से धोएं।
-आंखों की नियमित सफाई करें।
-आंखें लाल होने, तेज दर्द, सूजन और धुंधला दिखाई देने पर चिकित्सक से उपचार लें।