{"_id":"69c58481a4ec97a69d0a1a77","slug":"four-accused-arrested-for-murder-of-youth-mahoba-news-c-225-1-mah1012-123705-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: युवक की हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: युवक की हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप का लोगो
-तीन दिन पहले दिनदहाड़े युवक को मारी थी गोली, पिता पर कुल्हाड़ी से किया था हमला-दो तमंचें,
- आरोपियों के पास से कुल्हाड़ी, डंडा व दो बाइकें बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा/खरेला। थाना खरेला के चंदौली गांव में तीन दिन पहले दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या करने और उसके पिता पर कुल्हाड़ी से हमला किए जाने के मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो तमंचे, कुल्हाड़ी, डंडा व दो बाइकें बरामद की गईं हैं। पुलिस घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
चंदौली गांव निवासी नरेंद्र राजपूत 23 मार्च को पिता मंगल सिंह के साथ खेत से दोपहर करीब दो बजे घर लौट रहा था। तभी मारपीट की रंजिश में दबंगों ने लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी से हमलाकर दिया था। एक आरोपी ने फायरिंग की थी। गोली लगने से नरेंद्र की मौके पर मौत हो गई थी जबकि पिता मंगल गंभीर रूप से घायल हुआ था। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने पुलिस टीमें गठित की थीं।
थानाध्यक्ष खरेला नन्हेलाल यादव, एसओजी प्रभारी शिवप्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को चंदौली निवासी संतोष राजपूत, उसके भाई नंदकिशोर राजपूत, संतोष के बेटे प्रवीण उर्फ मुन्ना राजपूत और थाना पनवाड़ी के कोनिया गांव निवासी उमेश रैकवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेस सर्विस सड़क पर टिकरी नहर के पास से गिरफ्तार किया।
निशानदेही पर संतोष राजपूत के पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, उसके भाई नंदकिशोर के पास से एक डंडा, प्रवीण उर्फ मुन्ना राजपूत के पास से एक तमंचा व दो कारतूस और उमेश के पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने दो बाइकें भी बरामद की हैं। चारों आरोपियों को न्यायालय से जेल भेज दिया गया। जांच के दौरान पाया गया कि संतोष के खिलाफ हत्या से पहले खरेला थाने में दो और आपराधिक मामले दर्ज हैं जबकि संतोष के बेटे प्रवीण के खिलाफ भी वर्ष 2025 में एक प्राथमिकी दर्ज है। वहीं, उमेश के खिलाफ हत्या से पहले कोतवाली महोबा में एक प्राथमिकी दर्ज है।
Trending Videos