सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The city will become smart... roads will be sparkling, civic services will be better.

Mahoba News: शहर बनेगा स्मार्ट... सड़कें चकाचक, नागरिक सेवाएं होंगी बेहतर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
The city will become smart... roads will be sparkling, civic services will be better.
विज्ञापन
नवयुग पालिका योजना में शामिल हुई महोबा नगर पालिका, होंगे विकास कार्य
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी



महोबा। शहर को आधुनिक और स्मार्ट बनाने की दिशा में अब नगर पालिका महोबा भी कदम बढ़ाने जा रही है। सरकार की नवयुग पालिका योजना में महोबा नगर पालिका को शामिल किया गया है। नगर पालिका क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए जाएंगे।



शासन की ओर से नगर पालिकाओं को नगर निगम की तर्ज पर विकसित और शहरी सुविधाओं युक्त बनाने के लिए नवयुग पालिका योजना शुरू की गई है। इस योजना में प्रदेश के जनपद मुख्यालयों की 58 नगर पालिकाओं को शामिल किया गया है। अधिकतम वार्षिक बजट आवंटन प्रति नगरीय निकाय श्रेणी-एक के निकायों के लिए 12 करोड़ रुपये व श्रेणी-दो के निकायों के लिए आठ करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। निर्धारित बजट के अतिरिक्त निकाय को उसकी संपत्ति कर रजिस्टर में दर्ज संपत्तियों की संख्या में वृद्धि करने, कुल राजस्व वसूली में वृद्धि करने व संपत्ति कर अभिलेखों का अनिवार्य ई-प्रस्तुतीकरण करने के आधार पर प्रोत्साहन बजट आवंटन भी किया जाएगा। यह प्रदर्शन आधारिक प्रोत्साहन प्रत्येक श्रेणी के निकायों में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले तीन नगरीय निकायों को प्रति वर्ष दिया जाएगा। नगर पालिका महोबा का नाम भी इस योजना में शामिल होने से अब शहर में तेजी से विकास कार्य होंगे। सड़क, जल निकासी, थीम पार्क, पशु जन्म नियंत्रण केंद्र, ईवी चार्जिंग सेंटर, मार्ग प्रकाश व्यवस्था आदि काम कराए जाएंगे। प्रमुख चौराहों, तिराहों और स्मारकों का भी सुंदरीकरण होगा। खेल सुविधाएं, डिजिटल लाइब्रेरी व कूड़ा निस्तारण केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे। साथ ही योजना के तहत उत्सव भवन, ऑडिटोरियम और प्रदर्शनी केंद्र का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये कार्य कराए जाएंगे



महोबा। नवयुग पालिका योजना के तहत शहर के सभी प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण कराया जाएगा। स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को और बेहतर किया जाएगा। चौराहों व प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। लावारिस कुत्तों के लिए शेल्टर होम का निर्माण कराया जाएगा। प्रमुख मार्गों के किनारे के हरियाली और पार्कों का विकास किया जाएगा। जल निकासी की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। सफाई व कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था को और बेहतर किया जाएगा।



पारदर्शिता के साथ कराया जाए काम



फोटो 26 एमएएचपी 17 परिचय-समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी। संवाद



समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी कहते हैं कि योजना अच्छी है लेकिन इसे समय पर और पारदर्शिता के साथ पूरा करना जरूरी है। ताकि, आम लोगों को इसका वास्तविक लाभ मिल सके।



बढ़ेगी शहर की सुंदरता



फोटो 26 एमएएचपी 18 परिचय-युवा विजयशंकर राजौरिया। संवाद



युवा विजयशंकर राजौरिया का कहना है कि अगर उत्सव भवन, पार्क और ऑडिटोरियम जैसी सुविधाएं विकसित होती हैं तो शहर को नई पहचान मिलेगी। यह योजना अगर धरातल पर सही साबित हुई तो शहर की सुंदरता बढ़ेगी।



वर्जन



नवयुग पालिका योजना में महोबा को भी शामिल किया गया है। इसके तहत शहर में स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकास कार्य कराए जाएंगे। सड़कों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। पार्कों का विकास होगा। सेफ सिटी के तहत भी काम होंगे। योजना के क्रियान्वयन के लिए जल्द ही कार्ययोजना तैयार की जाएगी।- अवधेश कुमार, ईओ, नगर पालिका महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed