{"_id":"69c5840d9c91f84374088ba5","slug":"scorpion-and-ak-47-gangs-are-creating-terror-mahoba-news-c-223-1-ham1014-137852-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बिच्छू व एके-47 गैंग पैदा कर रहा दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बिच्छू व एके-47 गैंग पैदा कर रहा दहशत
विज्ञापन
विज्ञापन
फालोअप-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
युवाओं में बढ़ रही आपराधिक प्रवृत्ति सोशल मीडिया के प्रभाव का परिणाम
-सक्रिय अपराधी अब साजिश के तहत तैयार कर रहे दहशत का माहौल
संवाद न्यूज़ एजेंसी
हमीरपुर। जिले में इन दिनों अपराध का नया चेहरा सामने आ रहा है जहां अब हथियार से ज्यादा गैंग का नाम ही लोगों के दिलों में खौफ पैदा कर रहा है। पुलिस रिकॉर्ड में बिच्छू गैंग की सक्रियता दर्ज है जबकि एके-47 नाम से चर्चित युवकों का समूह स्थानीय स्तर पर दबदबा बनाने की कोशिश में जुटे हैं। हाल की घटनाओं और इनकी गैंगों की बढ़ती सक्रियता ने पुलिस की चिंता और बढ़ा दी है।
लोगों की मानें तो युवाओं में तेजी से बढ़ता गैंग कल्चर और सोशल मीडिया पर नाम और पहचान बनाने की होड़ इस प्रवृत्ति को बढ़ावा दे रही है। सक्रिय अपराधी अब योजनाबद्ध तरीके से दहशत का माहौल तैयार कर रहे हैं। पहले जहां अपराधी वारदात के बाद पहचान बनाते थे वहीं अब पहले नाम से खौफ बनाया जा रहा है और फिर उसी खौफ के सहारे घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। व्यापारियों और राहगीरों का कहना है कि सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है।
कुछ प्रमुख घटनाएं
-14 मई 2021 को जरिया थाने में तैनात सिपाही धीरेंद्र यादव पर बिच्छू गैंग के सदस्यों ने किया लोहे की रॉड से हमला
- 18 मई 2021 को सरीला के हटवारा मोहल्ला निवासी प्रवक्ता कालीदीन वर्मा के घर फायरिंग, तोड़फोड़ व आगजनी
-23 जुलाई 2022 को सरीला के हटवारा मोहल्ला निवासी लाल दीवान और उसके साले उदयभान के साथ छिबौली तिराहे पर बिच्छू गैंग के सदस्यों ने तमंचे के बल पर 20 हजार रुपये, सोने की चेन व बाइक लूटी....
- पांच जनवरी 2023 को जरिया थाने के एक गांव में बिच्छू गैंग के सदस्यों ने घर में घुसकर छात्रा से छेड़खानी, पिता के विरोध करने पर गैंग के 22 लोग पहुंचे और दरवाजे पर की हवाई फायरिंग....
- 30 अप्रैल 2025 को जलालपुर के पुरैनी गांव में मामूली विवाद पर बिच्छू गैंग के दर्जन भर सदस्यों ने पीड़ित दिलीप की पिटाई कर 20 हजार नकद लूटी, 12 सितंबर 2025 को मझगवां थानाक्षेत्र के अटगांव तिराहे के पास बाइक सवार को तमंचे की बट से पीटा, जेब से छीने रुपये।
- 20 जनवरी 2026 को बिवांर थानाक्षेत्र के महेरा गांव में बिच्छू गैंग के हथियार बंद बदमाशों ने एक युवती का अगवा किया। ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पकड़कर पुलिस को सौंपा था। ग्रामीणों के मुताबिक बिच्छू गैंग का लंबे समय से क्षेत्र में आतंक है।
- 24 मार्च 2026 को भरुआ सुमेरपुर में हाईवे स्थित अर्थ होटल में एके-47 गैंग के सदस्यों ने खाना न मिलने पर होटल संचालक व ग्राहक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल
वर्जन
हालांकि गैंग से जुड़े कई संदिग्धों को चिह्नित कर कार्रवाई की गई है। अन्य असामाजिक तत्वों की पहचान कर लगातार निगरानी की जा रही है। किसी भी हाल में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।- मनोज कुमार गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक हमीरपुर
Trending Videos