{"_id":"69c58289061d36ca520f7919","slug":"worship-of-mahagauri-by-offering-kheer-athvai-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-123707-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: खीर-अठवाई चढ़ाकर महागौरी की आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: खीर-अठवाई चढ़ाकर महागौरी की आराधना
विज्ञापन
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र के आठवें दिन देवी मंदिरों में जुटी भक्तों की भीड़
-बड़ी चंद्रिका मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय मेले में महिलाओं ने की खरीदारी
फोटो 26 एमएएचपी 15 परिचय-शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करते भक्त। संवाद
फोटो 26 एमएएचपी 16 परिचय-कन्या भोज में प्रसाद ग्रहण करतीं कन्याएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। चैत्र नवरात्र के आठवें दिन देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ जुटी। बृहस्पतिवार को महिलाओं ने मां के अष्टम स्वरूप महागौरी की खीर-अठवाई चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। घर-परिवार की खुशहाली की कामना की। देवी मंदिरों और घरों में धार्मिक अनुष्ठान के साथ कन्याभोज के आयोजन होते रहे।
शहर के शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर, छोटी चंद्रिका, कालीमाता, विंध्यवासिनी, सिंहवाहिनी, माहेश्वरी माता आदि प्रमुख देवी मंदिरों में भोर से ही महिलाओं के जत्थे पूजा-अर्चना के लिए रवाना हुए। सबसे ज्यादा भीड़ बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर में रही। चरखारी संवाद के अनुसार कस्बे के प्राचीन मदारन देवी मंदिर में महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर खीर-अठवाई चढ़ाई। भक्तों ने मंदिर में पीतल के घंटे और ध्वज चढ़ाए। घरों और मंदिरों में बज रहे भक्तिगीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
Trending Videos