सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   In the heat, sleep is being lost along with electricity, and irritability is increasing.

Mahoba News: गर्मी में बिजली के साथ उड़ रही नींद, बढ़ रहा चिड़चिड़ापन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
In the heat, sleep is being lost along with electricity, and irritability is increasing.
फोटो 21 एमएएचपी 02 परिचय-जिला अस्पताल के मन कक्ष में महिला मरीज की काउंसलिंग करते मनोचिकित्सीय
विज्ञापन
महोबा। भीषण गर्मी के बीच रात में होने वाली बिजली कटौती लोगों को अनिद्रा का शिकार बना रही है। डॉक्टरों की मानें तो नींद पूरी न होने से मेनिया, पैनिक डिसऑर्डर और इनसोमनिया (अनिद्रा) के मरीज बढ़े हैं। इससे कोई जरा सी बात पर उत्तेजित हो रहा है तो कोई बेचैनी होने, चिड़चिड़ापन आदि की शिकायत कर रहा है।
Trending Videos


जिला अस्पताल के मन कक्ष में तैनात मनोचिकित्सक परामर्शदाता प्रेमदास ने बताया कि इस समय ओपीडी में हर दसवां रोगी इन समस्याओं से पीडि़त होकर आ रहा है। काउंसलिंग से स्पष्ट है कि वह पर्याप्त नींद नहीं ले रहे हैं। कोई रात में बिजली न आने से नींद पूरी न होने की बात कह रहा है तो कोई गर्मी के चलते बेचैनी व तनाव की बात बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परामर्शदाता के अनुसार मेनिया एक तरह का उन्माद होता है। इसमें नींद पूरी न होने से व्यक्ति उत्तेजित होने लगता है। वह असामान्य और ज्यादा बातें करता है। या तो बहुत भूख लगेगी या बिल्कुल नहीं। तेज रफ्तार वाहन चलाएगा। नींद पूरी न होने से कुछ लोगों में पैनिक डिसऑर्डर की समस्या हो रही है। इसमें रोगी को बार-बार घबराहट होती है। धड़कन तेज होने के साथ सांस फूलती है। ऐसे में भरपूर नींद ले और अधिक से अधिक से पानी पीएं। नींद पूरी होने पर इस प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed