{"_id":"6ade45304283cad86d095f77","slug":"married-woman-scalded-with-boiling-tea-over-dowry-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-129982-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: दहेज के लिए विवाहिता को खौलती चाय से जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: दहेज के लिए विवाहिता को खौलती चाय से जलाया
विज्ञापन
महोबा। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने और खौलती चाय डालकर जलाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के सतियनपुरा निवासी लकी के बताया कि उसकी शादी 12 जुलाई 2024 को महोबा निवासी लक्ष्यदीप उर्फ शुभम गुरुदेव से हुई थी। आरोप है कि शादी के दूसरे दिन से ही ससुरालीजन दहेज की मांग करने लगे। दूसरी विदा में ससुर अभिलाष, ननद तृप्ति और ननदोई नरेंद्र कुमार ने दो लाख रुपये दहेज न मिलने की बात कही। उससे कहा कि शादी में 10 लाख रुपये तय हुए थे, इसमें दो लाख रुपये दहेज के भी थे, जो नहीं मिले। इस पर उसके पिता ने पूरा रुपये देने की बात कही। दो-तीन माह बाद आरजू मिन्नत के बाद ससुर उसे मायके से ससुराल ले जाने को राजी हुए।
लकी ने आरोप लगाया कि ससुराल में फिर दहेज की मांग को लेकर मारपीट की जाने लगी। कई बार उसके ऊपर खौलती चाय डाल दी गई। छह जुलाई 2026 को जब पिता उसे लेने आए तो सभी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने तेजाब से चेहरा जलाने की भी धमकी दी। कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पति, ससुर, ननद और ननदोई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।