सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Nominated members in municipalities and town councils

Mahoba News: नगर पालिका और नगर पंचायतों में सदस्य नामित

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 17 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Nominated members in municipalities and town councils
विज्ञापन
महोबा/चरखारी/कुलपहाड़। नगरीय निकायों में नामित सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है। नगर पालिकाओं में पांच-पांच व नगर पंचायतों में तीन-तीन सदस्य नामित किए गए हैं। इसको लेकर शासन के प्रमुख सचिव पी गुरुप्रसाद ने आदेश जारी किया है।
Trending Videos

नगर पालिका महोबा में साधना तिवारी, तुलसीदास, शंकर बाल्मीक, गनेशी अनुरागी व अश्वनी पाटकर को सदस्य नामित किया गया है। वहीं नगर पालिका चरखारी में संपत मराठा, दीपक गुरुदेव, भगवानदास रैकवार, यशोदा कुशवाहा और उदयभान अहिरवार को सदस्य बनाया गया है। इसी तरह नगर पंचायत खरेला में आर्यन सचान, शिवशंकर त्रिपाठी व प्रवेंद्र रघुवंशी को सदस्य नामित किया गया है। नगर पंचायत कबरई में कमलाकांत तिवारी, शीतला श्रीवास और संतोष कुशवाहा को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपहाड़ संवाद के अनुसार नगर पंचायत कुलपहाड़ में राकेश भट्ट, सुरेंद्र बहादुर सक्सेना व रामकुमार खटीक को नामित सदस्य बनाया गया है। तीनों सदस्यों के मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। महोबा विधायक राकेश गोस्वामी, नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. कमलेश सक्सेना, राकेश अरजरिया, भूपेंद्र सिंह चंदेल, दिनेश चौरसिया, काशी प्रसाद अहिरवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, दुर्गेश सोनी, अशोक अग्रवाल, आनंद द्विवेदी, इमाम बख्श, गौरव अग्रवाल, रविंद्र उपाध्याय, मनोज चौबे, हरिदास अनुरागी ने नामित सभासदों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed