फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Relevant departments should cooperate in the Td vaccine drive

Mahoba News: टीडी वैक्सीन कार्य में संबंधित विभाग करें सहयोग

Sat, 01 Aug 2026 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Relevant departments should cooperate in the Td vaccine drive
चरखारी (महोबा)। एसडीएम अवनीश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में ब्लॉकस्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। इस दौरान एसडीएम ने तीन अगस्त से चलने वाले विशेष स्कूल आधारित टिटनस व डिप्थीरिया वैक्सीनेशन कार्यक्रम के सफल संचालन के निर्देश दिए। कहा कि टीकाकरण अभियान में संबंधित स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार कल्याण विभाग और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि सहयोग करें। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विनय कुमार ने बताया कि टीकाकरण से वंचित पांच से 16 वर्ष तक के किशोर व किशोरी को स्कूल में जाकर स्वास्थ्य टीम की एएनएम टीका लगाएंगी। ताकि, बीमारियों से बचाव किया जा सकें। इस मौके पर कार्यक्रम प्रबंधक जयश्री अरजरिया, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक आशुतोष चौबे, आलोक सिंह, डब्ल्यूएचओ विनय चौरसिया आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

----------
एसपी ने किया साप्ताहिक परेड का निरीक्षण
महोबा। एसपी शशांक सिंह ने पुलिस लाइन में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल के अनुशासन, सजगता और कार्यकुशलता का अवलोकन किया। उन्होंने पुलिस बल की शारीरिक क्षमता, मानसिक दृढ़ता व परिचालन दक्षता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से टोलीवार दौड़ व विभिन्न डि्रल कराई। उन्होंने पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान सजगता, तत्परता और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने थाना प्रभारियों के सरकारी वाहनों का निरीक्षण किया। इस दौरान वाहनों में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों की उपलब्धता, गुणवत्ता व कार्यशीलता का परीक्षण किया। निर्देश दिए कि सभी उपकरण सदैव सुचारू स्थिति में उपलब्ध रहें। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed