फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Teach self-defense techniques to girls

Mahoba News: बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा के तरीके

Sat, 01 Aug 2026 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Teach self-defense techniques to girls
महोबा। शहर के रामकथा मार्ग स्थित सेल्फ डिफेंस अकादमी में शुक्रवार को कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। प्रशिक्षिका प्रियांशी आर्या ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीके बताए। उन्होंने कॉलेज आने-जाने के दौरान यदि कोई शोहदा परेशान करता है तो उसका मुंहतोड़ जवाब कैसे देना है, इसके लिए पंच सिखाए। कहा कि छात्राएं उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, बल्कि मुंह तोड़ जवाब दें। बताया कि आगामी दिनों में छात्राओं को परंपरागत लाठी खेल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन

साइबर सेल प्रभारियों को दिया प्रशिक्षण

महोबा। पुलिस लाइन स्थित साइबर लैब में बृहस्पतिवार को जिले के सभी थानों में संचालित साइबर सेल के प्रभारी अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। अपर एसपी वंदना सिंह ने सीओ कुलपहाड़ अनुरुद्ध कुमार के साथ साइबर अपराधों की बदली प्रवृत्तियों, उनके त्वरित व वैज्ञानिक अनावरण, डिजिटल साक्ष्यों के संग्रहण, विश्लेषण और आधुनिक तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। प्रशिक्षण से साइबर सेल प्रभारियों की तकनीकी दक्षता, जांच क्षमता और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर साइबर थाना प्रभारी अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed