{"_id":"69c0356e826b1e38e407e2cc","slug":"sales-manager-riding-a-bike-dies-after-being-hit-by-a-dumper-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-123586-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार सेल्स मैनेजर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार सेल्स मैनेजर की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। महोबा-चरखारी मार्ग के जय सागर तालाब के पास तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार पेट्रोल पंप के सेल्स मैनेजर की मौत हो गई। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश कर रही है। बाइक सवार के हेलमेट न लगाए होने से सिर पर गंभीर चोटें आईं और जान चली गई।
कस्बा चरखारी के मोहल्ला नजरबाग निवासी प्रेमकुमार तिवारी (55) निर्भय फिलिंग स्टेशन में सेल्स मैनेजर थे। रात करीब नौ बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। तभी जय सागर तालाब के पास सामने से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे प्रेम कुमार उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।
राहगीरों की मदद से घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
Trending Videos